फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 12 Sep 2021 06:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
विजय रूपाणी - फोटो : एएनआई

गुजरात: सीएम पद की रेस में इन चार नेताओं के नाम, आज भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
गुजरात विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले ही मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले महीने अगस्त में बतौर सीएम पांच साल पूरे करने वाले रूपाणी के अचानक इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई (फाइल)

यूपी: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, इन जिलों में करेंगे समीक्षा बैठक
दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद थोड़ी देर ठहरकर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से कुशीनगर रवाना हो जाएंगे। वहां दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को गोरखपुर वापस आ जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
जॉन केरी - फोटो : ANI

अहम दौरा : आज से 14 सितंबर तक भारत की यात्रा पर जॉन केरी, करेंगे जलवायु कार्रवाई पर बातचीत
जलवायु संकट से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी भारतीय समकक्षों से बातचीत के लिए 12 से 14 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
पानी ने रोकी रफ्तार - फोटो : अमर उजाला

जमीन से आसमान तक मुसीबत : बरसात में ठहर गई दिल्ली, बह गए सरकारी दावे
एक दिन की बारिश ने शनिवार को राजधानी की रफ्तार थाम दी। तड़के  शुरू हुआ बारिश का दौर देर शाम तक नहीं रूका और दिल्ली रूक-रूक हो रही बारिश में भीगती रही। पूरा दिन लोग जलजमाव व जाम के झाम से जूझते नजर आए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
फिर बढ़ रहा खतरा: विश्व में 22.47 करोड़ पार हुए कोरोना संक्रमित, 46.33 लाख ने गंवाई जान
चीन से शुरू कोरोना महामारी को विश्व में फैले करीब दो साल होने वाले हैं और इस दौरान कुल संक्रमितों की संख्या 22.47 करोड़ के पार हो चुकी है जबकि 46.33 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, विश्व में 5.64 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें