फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 12 Apr 2021 06:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना से हुई मौत... - फोटो : पीटीआई

कोरोना ने बढ़ाई चिंता : पहली बार देश में 11 लाख सक्रिय मरीज, रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर रोक
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच देश में पहली बार एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, छह महीने में दूसरी बार 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस बीच, देश में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 11,08,087 पर पहुंच गई, जो कोरोना की शुरुआत से अब तक की सर्वाधिक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
हर की पौड़ी... - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ 2021: कोरोना के साए में शाही स्नान आज, हरकी पैड़ी में सिर्फ संत लगाएंगे डुबकी
हरिद्वार महाकुंभ-2021 में आज सोमवती अमावस्या का पवित्र शाही स्नान होगा। कोविड के साए में श्रद्धालुओं की भीड़ और अखाड़ों के शाही स्नान के लिए जिला एवं मेला पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी जीरो जोन रहेगा और ब्रह्मकुंड अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए आरक्षित होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
पंजाब किग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला
बिग हिटर्स की जंग: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज होगी आतिशी जंग
किंग्स पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले में निगाह बड़े हिटरों पर लगी होंगी। पंजाब की कमान लोकेश राहुल और राजस्थान की संजू सैमसन के हाथों में है। दोनों टीमों की कोशिश आईपीएल-14 में अपने अभियान की शुरुआत जीत से करने पर होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
उद्धव ठाकरे - फोटो : Social media

कोरोना वायरस : महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर फैसला नहीं, आज फिर होगी बैठक
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन पर अभी फैसला नहीं लिया जा सका है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार को कोरोना टास्क फोर्स के साथ विशेष बैठक की। इसमें टास्क फोर्स ने राज्य में कोरोना की रफ्तार थामने के लिए 15 दिनों के सख्त लॉकडाउन की वकालत की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

कोरोना : पंजाब के बाद अब हरियाणा में रात्रि कर्फ्यू की तैयारी, सीएम के साथ बैठक में आज होगा निर्णय
पंजाब के बाद हरियाणा में भी रात्रि कर्फ्यू लगाने की तैयारी चल रही है। कर्फ्यू कब से और कहां-कहां लगाना है, इस पर अंतिम निर्णय सीएम मनोहर लाल के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा। 11 से 14 अप्रैल तक प्रदेश में टीकाकरण उत्सव मनाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें