फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 10 Dec 2021 06:13 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI
CDS General Bipin Rawat : आज होगा दिवंगतों का अंतिम संस्कार, हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स खोलेगा अंतिम पलों के राज
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत की वजह बने सेना के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया। सेना ने जानकारी दी कि दुर्घटना में बुरी तरह जलने के कारण शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
देवरिया, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022 : आज देवरिया में सत्ता का संग्राम, सवालों के घेरे में होंगे नेता, युवाओं-महिलाओं से होगी चर्चा
घाघरा, राप्ती और छोटी गंडक नदियों के किनारे बसे देवरिया जिले का अपना अलग इतिहास है। यहां प्रसिद्ध देवरहा बाबा का आश्रम है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पूजा करने आते हैं। इसके अलावा यहां का देवरही मन्दिर, हनुमान मंदिर, दुगेश्वरनाथ मंदिर भी काफी चर्चित है। इससे इतर राजनीति के केंद्र में भी देवरिया का खास स्थान है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा: रामनाथ कोविंद आज देहरादून में, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आईएमए तक बदली यातायात व्यवस्था 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आईएमए परेड में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम को देहरादून पहुंच रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात का प्लान भी तैयार किया है। इसके लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर आईएमए तक विभिन्न स्थानों से रूट डायवर्जन व्यवस्था रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान - फोटो : ANI
हेलीकॉप्टर हादसा: आज आगरा पहुंचेगा शहीद पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर, पोइया घाट पर होगा अंतिम संस्कार
कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर शहीद पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को आगरा पहुंचेगा। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Delhi University - फोटो : Social Media
दिल्ली विश्वविद्यालय : अगले साल प्रवेश परीक्षा से दाखिले होंगे या नहीं, आज इस पर लग सकती है मुहर
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक के दाखिले प्रवेश परीक्षा से हो सकते हैं। प्रवेश परीक्षा को लेकर शुक्रवार को एकेडेमिक काउंसिल (एसी) की बैठक में मुहर लगने की संभावना है। एसी की बैठक में प्रवेश परीक्षा की विस्तृत योजना को तैयार करने के लिए गठित कमेटी की सिफारिशों को चर्चा केलिए रखा जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें