हाईवे पर शनिवार को जयगुरुदेव मंदिर के समीप सांसद हेमामालिनी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा स्पीड ब्रेकर पर आगे चल रही गाड़ी के चालक के ब्रेक लगाने के कारण हुआ। हालांकि, सांसद हेमामालिनी को कोई चोट नहीं आई। उनके काफिले में साथ चल रहे लोग भी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
2 of 5
हादसे में बाल-बाल बचीं ड्रीम गर्ल
- फोटो : amar ujala bureau
शनिवार को दोपहर में करीब एक बजे सांसद हेमामालिनी उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं। उनके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं के वाहनों सहित काफिले में छह गाड़ियां थीं। मसानी रोड से यह काफिला वेटरनेरी विवि के लिए हाईवे होते हुए निकला।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे में बाल-बाल बचीं ड्रीम गर्ल
- फोटो : amar ujala bureau
जयगुरुदेव मंदिर के समीप स्पीड ब्रेकर पर सबसे आगे चल रही कार्यकर्ता की स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर सबसे पहले सांसद की गाड़ी से आगे चल रही दो गाड़ियां आपस में टकराईं। फिर हेमामालिनी की ह्युंडई सेंट्राफी कार टकरा गई।
4 of 5
हादसे में बाल-बाल बचीं ड्रीम गर्ल
- फोटो : amar ujala bureau
इससे सांसद की गाड़ी की नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई और आगे हल्की खरोंच आई। हेमा बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद कार्यकर्ता एक दम सकते में आ गए।