182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में इस बार कुल 1621 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां एक और पांच दिसंबर को वोटिंग हुई थी। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है।
विज्ञापन
1 of 11
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 156 सीटों पर जीत हासिल कर ली। सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ। कांग्रेस के केवल 17 प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। आम आदमी पार्टी के पांच, सपा के एक और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई। आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे इसुदान गढ़वी भी चुनाव हार गए। आइए जानते हैं कि गुजरात की हॉट सीटों पर क्या हुआ?
सीट
प्रत्याशी
जीते/हारे
घाटलोडिया
भूपेंद्र पटेल (भाजपा)
जीत
वीरमगाम
हार्दिक पटेल (भाजपा)
जीत
खंभालिया
इसुदान गढ़वी (आप)
हार
जामनगर
रिवाबा जडेजा (भाजपा)
जीत
राजकोट पूर्व
इंद्रनील राजगुरु (कांग्रेस)
हार
कतारगाम
गोपाल इटालिया (आप)
हार
वडगाम
जिग्नेश मेवाणी (कांग्रेस)
जीत
गांधीनगर दक्षिण
अल्पेश ठाकोर (भाजपा)
जीत
मोरबी
कांतिलाल अमृतिया (भाजपा)
जीत
भावनगर पश्चिम
जीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी (भाजपा)
जीत
विज्ञापन
2 of 11
भूपेंद्र पटेल
- फोटो : Amar Ujala
1. घाटलोडिया सीट: यहां से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस की अमी याग्निक को एक लाख 92 हजार 263 वोटों से हरा दिया है।
विज्ञापन
3 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : Amar Ujala
2. वीरमगाम सीट : अहमदाबाद जिले की ही वीरमगाम सीट से भाजपा ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मैदान में उतारा था जिन्होंने भारी मतों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने AAP के अमरसिंह आनंदजी ठाकोर को 51 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।
आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी चुनाव हार गए
4 of 11
इसुदान गढ़वी की हार
- फोटो : Amar Ujala
3. खंभालिया विधानसभा : यहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मूलु भाई ने 18,745 वोटों से हरा दिया है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जीतीं
5 of 11
रिवाबा जाडेजा
- फोटो : Amar Ujala
4. जामनगर उत्तर : इस सीट पर से भाजपा ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया था जिन्होंने जीत दर्ज कर ली है। रिवाबा ने आम आदमी पार्टी के कर्सनभाई को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रनील राजगुरु हार गए
6 of 11
इंद्रनील राजगुरु
- फोटो : Amar Ujala
5. राजकोट पूर्व : राजकोट जिले की पूर्व सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रनील राजगुरु हार गए हैं। भाजपा के उदय कंगड़ ने उन्हें 28635 मतों से शिकस्त दी है।
विज्ञापन
गोपाल इटालिया हार गए
7 of 11
गोपाल इटालिया
- फोटो : Amar Ujala
6. कतारगाम: इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया हार गए हैं। भाजपा के विनोदभाई ने उन्हें 64,627 वोटों से हरा दिया है।
जिग्नेश मेवाणी जीते
8 of 11
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
7. वडगाम: इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जिग्नेश मेवाणी ने जीत हासिल कर ली है। जिग्नेश ने भाजपा के मनिभाई को हराया।
अल्पेश ठाकोर जीत गए
9 of 11
अल्पेश ठाकोर
- फोटो : Amar Ujala
8. गांधीनगर दक्षिण: इस सीट से भाजपा के अल्पेश ठाकोर जीत गए हैं। उन्होने कांग्रेस के हिमांशु पटेल 43,064 वोटों से हरा दिया है।
मोरबी से भाजपा उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया ने जीत दर्ज कर ली
10 of 11
कांतिलाल अमृतिया जीते
- फोटो : Amar Ujala
9. मोरबी विधानसभा : इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कांतिलाल अमृतिया ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल को 62,079 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। यह वही मोरबी है, जहां पिछले महीने पुल हादसा हुआ था, जिसमें 135 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। अमृतिया को मोरबी का मसीहा भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने पानी में कूदकर कई लोगों की जान बचाई थी।
10. भावनगर पश्चिम: इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के किशोर गोहिल को 41,922 मतों से हरा दिया है।