हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यहां जनता ने अपने वोटों के जरिए एक बार फिर से सरकार बदल दी। 68 सीटों वाले हिमाचल में 40 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है, जबकि 25 सीटों पर भाजपा की जीत हुई। तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता। मतलब अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के हॉट सीटों पर क्या हुआ? कितने दिग्गज चुनाव जीते और कितने हार गए?
सीट
प्रत्याशी
जीते/हारे
सराज
जयराम ठाकुर (भाजपा)
जीते
शिमला ग्रामीण
विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस)
जीते
शिमला
संजय सूद (भाजपा)
हारे
कसुम्पटी
सुरेश भारद्वाज (भाजपा)
हारे
हरोली
मुकेश अग्निहोत्री (कांग्रेस)
जीते
फतेहपुर
राकेश पठानिया (भाजपा)
हारे
नादौन
सुखविंदर सिंह सुक्खू (कांग्रेस)
जीते
मंडी
अनिल शर्मा (भाजपा)
जीते
मनाली
गोविंद ठाकुर (भाजपा)
हारे
डलहौजी
आशा कुमारी (कांग्रेस)
हारीं
पोंटा साहिब
सुखराम (भाजपा)
जीते
कसौली
डॉ. राजीव सैजल (भाजपा)
हारे
लाहौल स्पीति
रामलाल मरकांडा (भाजपा)
हारे
विज्ञापन
2 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
1. सराज: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
3 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
2. शिमला ग्रामीण: इस सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।
4 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
3. शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सूद चुनाव हार गए हैं। संजय सूद चाय की दुकान चलाते हैं और पूरे हिमाचल प्रदेश में चायवाले के नाम से मशहूर हैं।
विज्ञापन
5 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
4. कसुम्पटी: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुरेश भारद्वाज चुनाव हार गए हैं। सुरेश हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार में शहरी विकास और कानून मंत्री भी हैं।
विज्ञापन
6 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
5. हरोली: इस सीट से मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने जीत दर्ज की है। मुकेश कांग्रेस की तरफ से सीएम की रेस में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
6. फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया चुनाव हार गए हैं।
8 of 13
सुखविंद्र सिंह सुखू
- फोटो : Amar Ujala
7. नादौन: कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव जीत गए हैं। सुक्खू कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन भी हैं। अब वह सीएम की रेस में भी हैं।
9 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
8. मंडी : भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनिल शर्मा चुनाव जीत गए।
10 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
9. मनाली : हिमाचल के टूरिस्ट प्लेस और मनाली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता गोविंद ठाकुर चुनाव हार गए हैं। गोविंद हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री थे। इस बार मनाली से भाजपा के कई बागी नेताओं ने भी चुनाव लड़ा है।
11 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
10. डलहौजी: इस सीट से कांग्रेस की सीनियर लीडर आशा कुमारी चुनाव हार गईं। आशा कुमारी को भाजपा के धविंद्र सिंह ठाकुर ने हरा दिया।
12 of 13
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
11. कसौली: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव हार गए हैं। लड़ रहे हैं। यहां से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी चुनाव जीत गए हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
12. लाहौल स्पीति: इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मरकांडा चुनाव हार गए हैं। रामलाल मरकांड के पास तकनीकी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।