फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: मतदान से लेकर मतगणना तक, जानें गुजरात चुनाव के आखिरी चरण से जुड़ी 10 जरूरी बातें

Mon, 05 Dec 2022 06:54 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी गुजरात के वोटर हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आप दस बिंदुओं में चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। मसलन, मतदान से लेकर मतगणना तक की सारी जानकारी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 11
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में आज (पांच दिसंबर) विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होगा। 93 विधानसभा सीटों पर कुल 833 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके बाद आठ दिसंबर को नतीजे घोषित हो जाएंगे। चुनाव में मुख्य तौर पर लड़ाई सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। 

अगर आप भी गुजरात के वोटर हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आप दस बिंदुओं में चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। मसलन, मतदान से लेकर मतगणना तक की सारी जानकारी। आइए जानते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 11
गुजरात में मतदान के लिए लाइन में खड़े लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
1. कितने बजे शुरू होगी वोटिंग? 
चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में दूसरे चरण का मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। शाम पांच बजे तक जो लोग वोटिंग के लाइन में लग जाएंगे, उन्हें भी मतदान करने की अनुमति होगी। इसके अलावा अगर कहीं किसी तकनीकी कारण से मतदान प्रक्रिया में देरी होती है तो भी मतदाताओं को अधिक समय दिया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 11
गुजरात चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
2. कितने लोग डालेंगे वोट? 
गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान में 61 राजनीतिक पार्टियों के 833 उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। कुल दो करोड़ 51 लाख 58 हजार 730 मतदाताओं के नाम सूची में है। इसमें एक करोड़ 29 लाख 26 हजार 501 पुरुष और एक करोड़ 22 लाख 31 हजार 335 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाता 894 हैं। 
 

4 of 11
गुजरात चुनाव - फोटो : अमर उजाला
3. मतदान के लिए कितने केंद्र बनाए गए? 
मतदान के लिए 26,409 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इसमें 37,432 बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट 36,157 और VVPAT 40,066 इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान कर्मचारियों की संख्या एक लाख 13 हजार 325 है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
4. कितने जिलों में होगी वोटिंग?
दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।  
 
विज्ञापन

6 of 11
गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल। - फोटो : अमर उजाला
5. कई बड़े नेताओं की किस्मत होगी दांव पर
दूसरे चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री और अन्य 8 मंत्री मैदान में हैं जिसमें स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, जगदीश विश्वकर्मा, मनीषा वकील, अर्जुन चौहाण आदि हैं। इसके अलावा 2017 में पाटीदार आंदोलन का चेहरा बने हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिज्ञेश मेवाणी भी उम्मीदवार हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री शंकर चौधरी भी इस चुनावी जंग में शामिल हैं।
 
विज्ञापन

7 of 11
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
6. 2017 में इन 93 सीटों में से किस दल को कितनी सीटें मिली थीं?
2017 में इन 93 सीटों में से 51 सीट पर भाजपा की विजय हुई थी जबकि कांग्रेस ने 39 सीट पर जीत दर्ज की थी। तीन सीटें निर्दलीयों के पाले में गई थीं। जिसमें एक निर्दलीय जिज्ञेश मेवाणी अब कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। मध्य में भाजपा तो उत्तर गुजरात में कांग्रेस का पलड़ा भारी था।
 

8 of 11
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
7. निर्वाचन आयोग ने क्या अपील की? 
भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात में दूसरे चरण से पहले वोटर्स से अपील की है कि वो घरों से आएं और अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। पहले चरण में गुजरात के कई जिलों में औसत से भी कम वोटिंग दर्ज की गई है। प्रदेश में पहले चरण की 89 सीटों पर कुल 63.31 फीसदी मतदान हुआ है। यह आंकड़ा 2017 में हुए चुनाव से 5.20% कम रहा। इतना ही नहीं इस बार 10 साल की सबसे कम वोटिंग हुई है।
 

9 of 11
हार्दिक पटेल - फोटो : Agency
8. दूसरे चरण के लिए कौन-कौन सी सीटें हैं मत्वपूर्ण?
सोमवार को होने वाले मतदान में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली सीटों में अहमदाबाद घाटलोडिया, नरोडा, वटवा, विसनगर, थराद, महेसाणा, वीरमगाम, गांधीनगर (दक्षिण), खेडब्रह्मा, मांजलपुर, वाघोडिया, खेरालु, दस्कोई, छोटा उदेपुर, संखेडा आदि शामिल हैं।
 

10 of 11
गुजरात के तीन सबसे अमीर प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
9. कितने करोड़पति लड़ रहे चुनाव?
दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 94 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा 74 प्रत्याशियों के पास दो से पांच करोड़ रुपये तक की दौलत है। 157 प्रत्याशियों ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 50 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक की चल और अचल संपत्ति है। 227 प्रत्याशियों के हलफनामे के अनुसार, उनके पास 10 से 50 लाख रुपये तक की संपत्ति है। 281 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके पास दस लाख रुपये से भी कम की दौलत है। 

पिछली बार यानी 2017 के मुकाबले तुलना करें तो करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार चुनाव लड़ रहे कुल प्रत्याशियों में 24 फीसदी करोड़पति थे, जो इस बार बढ़कर 29 प्रतिशत हो गए हैं। सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशियों को टिकट देने में कांग्रेस आगे है। कांग्रेस के 86 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा के 81 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी के 38 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति की श्रेणी में आते हैं। भाजपा के जेएस पटेल सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। पटेल के पास कुल 661 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 
 
विज्ञापन

11 of 11
मतगणना (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10. मतगणना कब होगी और परिणाम कब जारी होंगे? 
मतदान के बाद आठ दिसंबर को मतगणना की तिथि तय की गई है। इसी दिन दोनों चरणों में हुए मतदान की काउंटिंग होगी। हिमाचल प्रदेश चुनाव की मतगणना भी इसी दिन होगी। आठ दिसंबर की शाम तक विजेताओं की स्थिति भी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें