फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन से मिसाइल तक ले जा सकता है ग्राइपेन-ई एयरक्राफ्ट, कंपनी ने भारत को दिया खास ऑफर

Tue, 24 May 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ग्राइपेन-ई में 27 एमएम की माउजर बी-27 गन है
  • ग्राइपेन-ई 15.2 मीटर लंबा और 8.6 मीटर चौड़ा है
  • 2,470 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार
विज्ञापन
1 of 7
ग्राइपेन-ई - फोटो : Saab Photo
लड़ाकू विमान बनाने वाली स्वीडन की कंपनी साब ने अपने खास फाइटर प्लेन ग्राइपेन-ई को अपग्रेड किया है। कंपनी ने 18 मई को ही अगली पीढ़ी के इस विमान को पेश किया। साब का दावा है कि इस फाइटर प्लेन को 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपग्रेड किया गया है। कंपनी ने भारत सरकार को प्रस्ताव भेजकर इस लड़ाकू विमान को 'मेक इन इंडिया' के तहत बनाने की बात भी कही है। आइए जानते हैं, ग्राइपेन-ई से जुड़ी खास बातें  (Saab Photo)  
विज्ञापन

गन से लेकर मिसाइल तक ले जा सकता है ग्राइपेन-ई एयरक्राफ्ट, कंपनी ने भारत को दिया खास ऑफर

2 of 7
ग्राइपेन-ई - फोटो : Saab Photo
साब का दावा है कि इस विमान में गाइडेड ग्लाइड बम, लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, एंटी शिप मिसाइल ले जाने की क्षमता है। इसके अलावा यह विमान हवाई हमले करने में भी सक्षम है और वह भी बुलेट की रफ्तार से। (Saab Photo) 
विज्ञापन

गन से लेकर मिसाइल तक ले जा सकता है ग्राइपेन-ई एयरक्राफ्ट, कंपनी ने भारत को दिया खास ऑफर

3 of 7
ग्राइपेन-ई - फोटो : Saab Photo
ग्राइपेन ई में सेंसर के साथ एईएसए रडार, इंफ्रा रेड सर्च एंड ट्रेक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और डेटालिंक टेक्नोलॉजी है। जो पायलट और कॉ पायलट हर जरूरी जानकारी पहुंचाने में मददगार है। (Saab Photo) 

गन से लेकर मिसाइल तक ले जा सकता है ग्राइपेन-ई एयरक्राफ्ट, कंपनी ने भारत को दिया खास ऑफर

4 of 7
ग्राइपेन ई - फोटो : Saab Photo
सिंगल सीट पर ग्राइपेन-ई में 27 एमएम की माउजर बी-27 गन है, जिसकी मदद से हवा से जमीन और समुद्र तक निशाना साधा जा सकता है। (Saab Photo) 
विज्ञापन

गन से लेकर मिसाइल तक ले जा सकता है ग्राइपेन-ई एयरक्राफ्ट, कंपनी ने भारत को दिया खास ऑफर

5 of 7
ग्राइपेन-ई - फोटो : Saab Photo
ग्राइपेन ई को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कि यह हर प्रकार के हथियार को ले जा सके। दुनिया में बेहद कम फाइटर प्लेन ऐसे हैं, जो मारक क्षमता के साथ ज्यादा मात्रा में हथियार ले जाने में भी सक्षम हों। (Saab Photo)  
विज्ञापन

गन से लेकर मिसाइल तक ले जा सकता है ग्राइपेन-ई एयरक्राफ्ट, कंपनी ने भारत को दिया खास ऑफर

6 of 7
ग्राइपेन-ई - फोटो : Saab Photo
ग्राइपेन ई सबसे तेज गति का मेक-2 है। यह विमान करीब 2,470 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक उड़ सकता है। (Saab Photo) 
विज्ञापन
विज्ञापन

गन से लेकर मिसाइल तक ले जा सकता है ग्राइपेन-ई एयरक्राफ्ट, कंपनी ने भारत को दिया खास ऑफर

7 of 7
ग्राइपेन-ई - फोटो : Saab Photo
ग्राइपेन-ई 15.2 मीटर लंबा और 8.6 मीटर चौड़ा है। ग्राइपेन ई 16,500 किलो वजन के साथ उड़ान भर सकता है। (Saab Photo)  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें