फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai: चेन्नई एयरपोर्ट पर जब्त किया गया 1.21 करोड़ रुपये की कीमत का सोना, एक गिरफ्तार

Tue, 16 Aug 2022 10:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अधिकारियों ने 11 अगस्त को कुआलालंपुर से आने वाले एक यात्री के चेक-इन बैगेज से जब्ती की। उसके पास से सोने की चेन, फोन जब्त किए गए। उसी दिन बहरीन से यहां पहुंचे एक व्यक्ति के पास से सोने की सिल्लियां जब्त की गईं। 
विज्ञापन
1 of 6
चेन्नई एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को बताया कि उसने यहां हवाई अड्डे पर कई घटनाओं में 1.21 करोड़ रुपये मूल्य का दो किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस सिलसिले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। 
 
विज्ञापन

मलाशय में छुपाया सोना

2 of 6
सोने की तस्करी - फोटो : सोशल मीडिया
विभाग ने सोमवार को कोलंबो से यहां पहुंचे एक व्यक्ति के पास से पीली धातु जब्त की। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्री ने सोने को पेस्ट के रूप में अपने मलाशय में छुपाया हुआ था।  
 
विज्ञापन

कुआलालंपुर और बहरीन से पहुंचे यात्री से भी जब्त किया गया सोना

3 of 6
सोना तस्करी (फाइल)
अधिकारियों ने 11 अगस्त को कुआलालंपुर से आने वाले एक यात्री के चेक-इन बैगेज से जब्ती की। उसके पास से सोने की चेन, फोन जब्त किए गए। उसी दिन बहरीन से यहां पहुंचे एक व्यक्ति के पास से सोने की सिल्लियां जब्त की गईं। उसने अपनी पैंट की जेब में कीमती धातु छिपा रखी थी।

20 लाख रुपये कीमत से ज्यादा का सोने रखने वालों की गिरफ्तारी

4 of 6
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
सीमा शुल्क विभाग के सूत्रों के अनुसार, बिना उचित दस्तावेजों के बीस लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना रखने वाले यात्रियों को गिरफ्तार किया जाता है जबकि कम सोने वाले यात्रियों को चेतावनी दी जाती है औ उनका विवरण एकत्र करने के बाद छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

1.21 करोड़ रुपये की कीमत का 2.62 किलो सोना जब्त

5 of 6
Gold Smuggling - फोटो : iStock
सभी घटनाओं में सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 1.21 करोड़ रुपये मूल्य का 2.62 किलोग्राम सोना और 90 हजार रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूते में छिपा रखा था मेथाक्वालोन पाउडर

6 of 6
सोना तोलते अधिकारी
रविवार को एक अन्य घटना में तंजानिया की एक महिला नागरिक को प्रतिबंधित मादक मेथाक्वालोन पाउडर की तस्करी करने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था। यह मादक पदार्थ उसने जूते में छिपा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें