फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: पीएम मोदी ने बाइडन-सुनक सहित विश्व नेताओं को दिए उपहार, इन राज्यों की खास कलाकृतियां भेंट कीं

Wed, 16 Nov 2022 08:28 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार पीएम मोदी ने उपहार देने के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े पारंपरिक कार्यों पर फोकस किया। संयोग से गुजरात में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कांगड़ा लघु चित्रों का उपहार दिया जबकि ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक को गुजरात का 'माता नी पछेड़ी' उपहार में दिया। 
विज्ञापन
1 of 8
विश्व नेताओं को पीएम मोदी ने दिए उपहार - फोटो : ANI
इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व नेताओं को पारंपारिक उपहार दिए। इसमें कई राज्यों की खास कलाकृतियां शामिल रहीं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली कलाकृतियां और पारंपरिक वस्तुएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के लिए उपहारों की पसंद थीं।
विज्ञापन

2 of 8
बाइडन को खास उपहार - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कांगड़ा लघु चित्रों के उपहार दिए, जो श्रृंगार रस को चित्रित करते हैं।

 
विज्ञापन

ऋषि सुनक को गुजरात का उपहार

3 of 8
Gift for Rishi Sunak - फोटो : ANI
अपने ब्रिटेन के समकक्ष ऋषि सुनक को पीएम मोदी ने गुजरात का 'माता नी पछेड़ी' उपहार में दिया जिसमें एक कपड़े पर हस्तनिर्मित कलाकृति बनी है और इसका मतलब देवी मां के मंदिरों में प्रसाद के रूप में होता है।

 

4 of 8
ऑस्ट्रेलियाई पीएम को उपहार - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने गुजरात के छोटा उदयपुर के राठवा कारीगरों की आदिवासी लोक कला 'पिथोरा' ऑस्ट्रेलियाई नेता एंथोनी अल्बनीज को भेंट की। 
विज्ञापन

5 of 8
इटली के पीएम को पाटन पटोला दिया - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने अपने इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी को उपहार में 'पाटन पटोला दुपट्टा' (स्कार्फ) दिया। 


 
विज्ञापन

6 of 8
जोको विडोडो को खास उपहार - फोटो : ANI
अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को सूरत के कुशल धातुकर्मियों द्वारा तैयार चांदी का कटोरा भेंट किया। साथ ही अनूठा और सूक्ष्म रूप से तैयार किया गया किन्नौर शॉल उपहार में दिया जो हिमालय क्षेत्र की एक विशेषता है जिसकी जड़ें ऊन मिलिंग और कपड़ा निर्माण की प्राचीन परंपरा में हैं।


 
विज्ञापन

7 of 8
पीएम मोदी का उपहार - फोटो : ANI
फ्रांस, जर्मनी और सिंगापुर के नेताओं को पीएम मोदी के उपहार गुजरात के कच्छ क्षेत्र से जुड़े पारंपरिक शिल्प का काम 'सुलेमानी कटोरे' थे। प्रधानमंत्री ने दुनिया के बड़े नेताओं को भारत की समृद्ध और प्राचीन कलाकृति और शिल्प को देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी वस्तुओं को उपहार के रूप में देने की परंपरा का इस्तेमाल किया है।  उन्होंने स्पेन के नेता को हिमाचल प्रदेश में मंडी और कुल्लू क्षेत्रों से जुड़े कनाल पीतल के सेट भेंट किए। 

 
विज्ञापन

8 of 8
PM Modi in G20 Summit - फोटो : ANI
इस बार उन्होंने हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े पारंपरिक कार्यों पर फोकस किया है। संयोग से गुजरात में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। कांगड़ा लघु चित्रों में प्राकृतिक पृष्ठभूमि में प्रेम दर्शाया गया है। कनाल एक बड़ी, सीधी पीतल की तुरही है, जो एक मीटर से अधिक लंबी होती है, जिसे हिमालयी भारत के कुछ हिस्सों में बजाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें धतूरा के फूल जैसी दिखने वाली एक प्रमुख घंटी होती है और इसका उपयोग औपचारिक अवसरों पर किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें