यूपी में 5वें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं । इस चरण में 11 जिलों की 51 सीटों के लिए मतदान जारी है। इसमें बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी और सुलतानपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
विज्ञापन
2 of 10
अमेठी विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि यहां दो रानियों की लड़ाई हो रही है। भाजपा ने राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है, तो उनकी मौजूदा पत्नी अमीता सिंह कांग्रेस से मैदान में हैं।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : amar ujala
अमेठी सीट से ही सूबे के चर्चित मंत्रियों में शुमार यहां के मौजूदा विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति फिर सपा से प्रत्याशी हैं। सपा-कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद यहां दोनों पार्टियों के बीच दोस्ताना मुकाबला हो रहा है।
4 of 10
- फोटो : social media
अकबरपुर विधानसभा सीट से दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा को फिर से सपा का टिकट मिला है, जबकि पूर्व परिवहनमंत्री व बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर बसपा से चुनाव मैदान में हैं। सपा प्रत्याशी को सरकार की उपलब्धि के अलावा कुर्मी मतों की एकजुटता तथा क्षत्रियों के समर्थन की उम्मीद है।
विज्ञापन
5 of 10
अवधेश प्रसाद
- फोटो : social media
फैजाबाद जिले के मिलकीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के अवधेश प्रसाद मैदान में हैं। अवधेश प्रसाद अखिलेश यादव सरकार में मंत्री हैं। साल 2012 के चुनाव में अवधेश प्रसाद ने बसपा के पवन कुमार को भारी मतों के अंतर से हराया था। इस बार भी यहां से सपा ने अपना प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को उतारा है।
विज्ञापन
6 of 10
पवन पांडेय
- फोटो : demo pic
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने पांच बार विधायक रह चुके बीजेपी के कद्यावर नेता लल्लू सिंह को शिकस्त देकर अयोध्या विधानसभा में इतिहास रचा था। इस कारण अखिलेश यादव सरकार ने इनाम के तौर पर पवन पांडे को मंत्री बनाया। इस बार भी यहां से सपा ने अपना प्रत्याशी पवन पांडे को उतारा है।
विज्ञापन
7 of 10
मांझी
- फोटो : social media
अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर विधानसभा सीट समाज कल्याणमंत्री शंखलाल मांझी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सपा ने यहां से पूर्व घोषित सपा उम्मीदवार सुभाष राय का टिकट काटकर कटेहरी विधायक व समाज कल्याणमंत्री शंखलाल मांझी को टिकट दिया है।
8 of 10
यासर शाह
- फोटो : social media
बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट माना जाता है। यहां सपा के मंत्री यासर शाह का कब्जा है, जो डॉ. वकार अहमद शाह के बेटे हैं। यासर शाह सीएम अखिलेश के करीबी माने जाते हैं। जिला पंचायत सदस्य रहे यासर शाह 2012 में मटेरा से ही विधायक बने। सीएम ने पहले उन्हें ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी, फिर परिवहन और कर एवं वाणिज्य मंत्रालय दिया।
9 of 10
रामकरन आर्या
- फोटो : social media
बस्ती जिले के महादेवा विधानसभा सीट पर भी लड़ाई दिलचस्प हो गया है। यहां से सपा ने वर्तमान विधायक रामकरन आर्य को मैदान में उतारा है।