फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगासागर मेला: मां गंगा के जयघोष से गूंज उठा तट; आरती से लेकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए दौड़ तक, देखें तस्वीरें

Mon, 13 Jan 2025 03:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, गंगासागर (सागरद्वीप)

सार

आठ जनवरी से गंगासागर मेला विधिवत रूप से शुरू हो गया है। धीरे-धीरे तीर्थयात्री गंगासागर पहुंचने लगे हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने भी मेले के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।
विज्ञापन
1 of 7
Gangasagar Mela - फोटो : Amar Ujala
कहावत है, सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार...यह इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पहुंचने का राह बहुत कठिन है। हलांकि, अब यह रास्ता पहले से काफी सुगम हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Gangasagar Mela - फोटो : Amar Ujala
मां गंगा के जयघोष से गूंजने लगा है सागर तट...
आठ जनवरी से गंगासागर मेला विधिवत रूप से शुरू हो गया है। धीरे-धीरे तीर्थयात्री गंगासागर पहुंचने लगे हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने भी मेले के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। कोलकाता से लेकर गंगासागर तक किसी भी यात्री को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। शनिवार को इस बार की पहली सागर के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसके अलावा गंगा सागर के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मैराथन 'रन फॉर ग्रीन' का भी आयोजन किया गया। रविवार तक 42 लाख श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Gangasagar Mela - फोटो : Amar Ujala
सागर तट पर गंगा आरती
इस बार भी सागर तट पर भव्य गंगा आरती हो रही है। शनिवार को इस बार की पहली गंगा आरती हुई। हजारों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। जैसा कि पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया था कि इस बार 11, 12 और 13 जनवरी को गंगासागर में सागर तट पर गंगा आरती होगी। पिछले साल भी गंगा आरती हुई थी। शनिवार को सागर तट पर इस बार की पहली गंगा आरती हुई। हजारों तीर्थ यात्री इसके गवाह बने।

4 of 7
Gangasagar Mela - फोटो : Amar Ujala
गंगासागर के लिए रन फॉर ग्रीन
दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन और जीबीडीए के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से "रन फॉर ग्रीन गंगासागर" का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस विशेष कार्यक्रम में 203 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें एडीएम जनरल, एडीएम लॉ, जिला अधिकारी, एनडीआरएफ के कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, कोस्ट गार्ड, एनजीो और सागर कॉलेज के छात्र शामिल थे। यह दौड़ 3.5 किलोमीटर की थी और इसका उद्देश्य गंगासागर क्षेत्र में पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन

5 of 7
Gangasagar Mela - फोटो : Amar Ujala
अब तक पहुंच चुके हैं 42 लाख तीर्थयात्री
पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री अरुप विश्वास ने रविवार को कहा कि देश और दुनिया से गंगासागर मेले में पवित्र तीर्थ यात्री भारी में सागरद्वीप पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक गंगासागर में 42 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके है। पवित्र स्नान वाले दिन तक और 80 श्रद्धालुओं के सागर तट पर पहुंचने की उम्मीद है। यह बात आज उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पत्रकार सम्मेलन में उनके अलावा परिवहन मंत्री स्नेहाशिस चक्रवर्ती, दक्षिण 24 परगना के डीसी सुमित गुप्ता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

6 of 7
Gangasagar Mela - फोटो : Amar Ujala
सागर द्वीप में 54 किलोमीटर तक बैरिकेटिंग
श्रद्धालुओं की सहुलियत के लिये सागर तट पर 54 किलोमीटर का बैरिकेटिंग किया गया है ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। इसके साथ साथ पूरे सागर मेले में 617 ड्राप गेट बनाए गए हैं। पुण्यार्थियों को कपिलमुनी के दर्शन, गंगा आरती, सागर कथा सूनाने के लिये 62 जॉइंट स्किन के साथ साथ 8 एलईडी जोन का निर्माण किया गया है। पुण्यार्थी अपनो के साथ जुड़े रहे इसके लिए सागर मेले में मुफ्त वाईफाई के साथ साथ वाइस कॉल की सुविधा प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gangasagar Mela - फोटो : Amar Ujala
जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी
गंगासागर मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 13,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी, 2500 सिविल डिफेंस वालंटियर मुस्तैद, 50 फायर ब्रिगेड इंजन, सागरद्वीप मेला ग्राउंड में 20 ड्रोन से रखी जा रही निगरानी,21 जेटी, 9 बार्ज, 32 वेसेल और 100 लॉन्च चलेंगे यात्रा के लिए तैनात, वेसेल, लंच व बर्ज रहेंगे जीपीएस से लैस, गंगासागर मेले में 1150 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही है। गंगासागर मेले में फॉग लाइट के इंतजाम, 100 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें