फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 सर्वदलीय बैठक: चुनावी सरगर्मियां खत्म होने के बाद विपक्षी नेताओं के साथ ठहाके लगाते दिखे PM मोदी, तस्वीरें

Tue, 06 Dec 2022 09:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात में दूसरे चरण के मतदान समाप्त होने के बाद दिल्ली में भारत की जी20 अध्यक्षता पर चर्चा के लिए पीएम मोदी अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से मिले। 
विज्ञापन
1 of 9
जी20 बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media
भारत ने हाल ही में दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। सितंबर 2023 में भारत में जी-20 का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इस दौरान पीएम एक-एक कर राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं से भी मिले। इनमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल तक शामिल रहे। कार्यक्रम की जो तस्वीरें अब तक सामने आई हैं, उनमें पीएम मोदी के साथ इन नेताओं के हल्के-फुल्के पल साझा करते दिखाई दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पीएम मोदी। - फोटो : Social Media
पीएम मोदी ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी बातचीत की।
विज्ञापन

3 of 9
लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी के साथ पीएम मोदी। - फोटो : Social Media
जी20 के लिए बुलाई गई बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ लेफ्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी भी दिखे। बातचीत के दौरान दोनों ठहाके लगाते नजर आए।

4 of 9
पीएम मोदी के साथ अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी। - फोटो : Social Media
गुजरात चुनाव में भाजपा के लिए चुनौती पेश करने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन किया। उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

5 of 9
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन से बातचीत के दौरान पीएम मोदी। - फोटो : Social Media
जी20 बैठक से पहले पीएम मोदी के साथ बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी भी गहन चर्चा करते दिखे। 
विज्ञापन

6 of 9
एमके स्टालिन और उदित राज ने भी पीएम से मुलाकात की। - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री मोदी जी20 बैठक से इतर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बातचीत करते भी दिखे। इस दौरान कांग्रेस नेता उदित राज भी पीएम के साथ चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन

7 of 9
पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे। - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक के दौरान पीएम मोदी के साथ चर्चा की। शिवसेना के शिंदे गुट का महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन है।

8 of 9
एचडी देवगौड़ा के साथ पीएम मोदी। - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा के पास जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
विज्ञापन

9 of 9
चंद्रबाबू नायडू से चर्चा के दौरान पीएम मोदी। - फोटो : Social Media
तेलुगुदेशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू ने बैठक के दौरान पीएम मोदी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने उनसे काफी देर तक चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें