फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 बार में 17 दिन जेल, 3 कस्टडी, जानिए क्या है सलमान की 20 साल से आज तक की कहानी

Fri, 06 Apr 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान को जोधपुर कोर्ट द्वारा पांच साल जेल की सजा होने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सलमान पर इनमें करीब 1000 करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं। लेकिन आइए आपको बताते हैं कि सलमान कब-कब सलाखों के पीछे गए।

पहली बार- 15-17 अक्टूबर (1998)

12 अक्टूबर को गिरफ्तारी के बाद सलमान को 3 दिनों तक वन विभाग की कस्टडी में रखा गया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। 
विज्ञापन

दूसरी बार

2 of 6
10-15 अप्रैल (2006)

लोअर कोर्ट ने सलमान को घोड़ा फार्म हाउस शिकार प्रकरण में 6 साल की सजा सुनाई। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। 
विज्ञापन

तीसरी बार

3 of 6
26-31 अगस्त (2007)

सेशन कोर्ट द्वारा लोअर कोर्ट की सजा की पुष्टि की गई, जिसके बाद सलमान जेल गए। हालांकि इसके बाद वह जमानत पर छूट भी गए थे। 

चौथी बार

4 of 6
5 अप्रैल 2018

गुरुवार को सजा से पहले सुबह 11 बजे काली शर्ट और चश्मा पहन सलमान बॉडीगार्ड शेरा के साथ जोधपुर कोर्ट पहुंचे। सजा के बाद जब पुलिस के घेरे में कोर्टरूम से बाहर आए तो चश्मा उतर चुका था। चेहरे पर भारी तनाव और आंखों में आंसू भी दिखे। फिर सलमान ने गर्दन झुका ली ताकि कैमरे पर उनके भाव न दिख सकें।
 
विज्ञापन

5 अप्रैल- जेल पहुंचने पर

5 of 6
जब जेल पहुंचे तो आरएसी द्वारा दोनों हाथ उठवा कर तलाशी ली गई। सलमान के चेहरे पर गुस्से के भाव साफ दिख रहे थे और शर्ट भी बाहर निकली हुई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत के लिए सुनवाई

6 of 6
6 अप्रैल 2018-  सलमान की जमानत पर बहस पूरी की गई लेकिन फैसले के लिए शनिवार 7 अप्रैल की तारीख दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें