नई एविएशन पॉलिसी को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद यात्री विमान से 2500 से कम किराए पर 25 शहरों के लिए यात्रा कर सकेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई एविएशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी गयी। नई पॉलिसी के मुताबिक, तीस मिनट की यात्रा के लिए विमान कंपनियां 1200 रुपए से ज्यादा किराया नहीं वसूल सकेंगी, वहीं यात्रियों से एक घंटे तक के सफर के लिए 2500 रुपए से ज्यादा किराया नहीं वसूला जा सकेगा।
विज्ञापन
आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान
2 of 9
लखनऊ एयरपोर्ट
उल्लेखनीय है कि भारत में 25 शहरों के बीच 18 हवाई मार्ग ऐसे हैं जिनके बीच उड़ान का समय एक घंटे से कम है। इस पॉलिसी के लागू होने पर दिल्ली से जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, देहरादून और शिमला के बीच यात्रियों को सस्ती उड़ान का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान
3 of 9
कोच्चि एयरपोर्ट
इसके अलावा मुंबई से पुणे, गोवा और सूरत, हैदराबाद से विजयवाड़ा और तिरुपति, कोलकाता से रांची और भुवनेश्वर, बेंगलुरु से कोयम्बटूर और कोच्चि, दीव से पोरबंदर, कोच्चि से त्रिवेंद्रम, चेन्नई से बेंगलुरु, इंदौर से नागपुर तक की उड़ानें भी 2500 रुपए से कम में पूरी होंगी।
आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान
4 of 9
गोवा एयरपोर्ट
सरकार इस नई एविएशन पॉलिसी के जरिए घरेलू हवाई मार्ग में सुधार लाना चाहती है।
विज्ञापन
आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान
5 of 9
कोलकाता एयरपोर्ट
सरकार ने पॉलिसी में एयरलाइंस के लिए टैक्स इन्सेन्टिव, रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के लिए फंड जुटाने के लिए सभी हवाई टिकटों पर दो पर्सेंट का टैक्स लगाना और विमानन कंपनियों को क्षेत्रीय इलाकों में ऑपरेट करने के लिए प्रोत्साहित करने से जुड़े प्रावधान शामिल किए हैं।
विज्ञापन
आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान
6 of 9
मुंबई एयरपोर्ट
घरेलू सेक्टर में ग्रोथ की उम्मीद के मद्देनजर 2500 रुपए अधिकतम में एक घंटे का हवाई सफर रखा गया है।
विज्ञापन
आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान
7 of 9
चेन्नई एयरपोर्ट
इसके अलावा ओवर बुकिंग की स्थिति में यात्री को बोर्डिंग से रोकने पर मुआवजे की राशि बढ़ाई गई है। ये बढ़ोतरी 20 हजार रुपये तक कर दी गई है।
आप भर सकेंगे 2500 से कम किराए पर उड़ान
8 of 9
गोवा एयरपोर्ट
15 किलो के सामान के बाद 5 किलो वजन तक के लिए 100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा चार्ज नहीं लिए जाएंगे।
नई नीति के तहत यात्रियों की मर्जी पर निर्भर करेगा कि वह रिफंड के पैसे लेंगे या फिर एयरलाइंस कंपनियों के पास बकाया छोड़ेंगे। प्रोमो और स्पेशल किराए पर भी रिफंड का नियम लागू होगा। सरकार का कहना है कि नई विमानन नीति के जरिए घरेलू विमानन क्षेत्र में उछाल आने की संभावना है।