फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से हाहाकार : मरने वालों की संख्या 100 के करीब, तस्वीरों में देखें देश के हालात

Thu, 18 Jul 2019 07:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : सभी फोटो पीटीआई से
लगातार हो रही बारिश के चलते देश के कई राज्यों में बाढ़ आ गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी बाढ़ का कहर जारी है। बिहार और असम के लोगों को बाढ़ से अबतक कोई राहत नहीं मिली है। दोनों राज्यों में बुधवार तक 44 और लोगों की मौत हो गई। असम में मौत का आंकड़ा 27 हो चुका है जबकि बिहार में यह 67 तक पहुंच गया है। बाढ़ के कारण देशभर में 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
लगातार हो रही बारिश से देश के कई हिस्सों का बुरा हाल है। बारिश के कारण देशभर में हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को ही मुंबई के डोंगरी इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई थी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। बारिश के चलते लोगों को जलभराव की समस्या का भी सामना कर पड़ रहा है। जलभराव के कारण कुछ दिन पहले ही मुंबई की रफ्तार थम सी गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 27 तक पहुंच गई है। प्राधिकरण ने बताया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक गैंडे की मौत हो गई जबकि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

4 of 7
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बाढ़ का कहर उत्तर प्रदेश में भी जारी है। लोगों को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के बिलासपुर गांव में भारी बारिश की वजह से एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

5 of 7
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ के कारण अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि 12 जिलों शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा सहित अन्य जिलों मेंं बाढ़ से भयावह स्थिति है। बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमों और 796 लोगों को लगाया गया है तथा 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
देश के पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय तथा मिजोरम में भी बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मिजोरम में खतलंगतुईपुई नदी में बाढ़ आने की वजह से 32 गांव प्रभावित हुए हैं और कम से कम एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ वर्षा संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। मेघालय में पिछले सात दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से दो नदियों में बाढ़ आ गई है जिनका पानी वेस्ट गारो हिल्स जिले के मैदानी इलाकों में घुस गया है जिससे कम से कम 1.14 लाख लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने वेस्ट गारो हिल्स जिला और खासी हिल्स क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगी है। बाढ़ की वजह से राज्य में 1.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन टायन्सोंग और पर्यटन मंत्री मेतबाह लिंगदोह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे सहायता की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें