#पाक रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेना हमारा एक जवान मारेगी तो हम तीन मारेंगे
#दशकों तक अमेरिका को चुनौती देने वाले क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का निधन
#26/11 पीड़ित का दर्द : 8 साल, 100 चिट्ठियां, हजार वादों के बाद भी मिली बेबसी-लाचारी
#कश्मीर के लंगेट में BSF के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान घायल
#नीतीश बोले- नोटबंदी का स्वागत, पर स्टैंड में बदलाव नहीं
विज्ञापन
2 of 6
#पाक रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेना हमारा एक जवान मारेगी तो हम तीन मारेंगे
भारतीय सेना के जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने से पाकिस्तान तिलमिला गया है। भारत के खिलाफ पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारतीय सेना के खिलाफ जहर उगला है। ख्वाजा आसिफ ने धमकी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान हर कार्रवाई का जवाब देगा।
विज्ञापन
3 of 6
#दशकों तक अमेरिका को चुनौती देने वाले क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का निधन
अमेरिका को चुनौती देने वाले क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति कास्त्रो का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। कास्त्रो का क्यूबा क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने पचास साल से भी अधिक समय तक खुलकर अमेरिकी नीतियों की मुखालफत की। उनके भाई राउल कास्त्रो ने उनके मौत की पुष्टि की है।
4 of 6
#कश्मीर के लंगेट में BSF के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान घायल
उत्तीरी कश्मीर के कुपवाडा़ जिले में बीएसएफ के काफिले पर शनिवार सुबह आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की खबर है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसएफ का काफिला कुपवाड़ा के लंगेट इलाके से गुजर रहा था, इसी दौरान आतंकियों ने काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
#26/11 पीड़ित का दर्द : 8 साल, 100 चिट्ठियां, हजार वादों के बाद भी मिली बेबसी-लाचारी
26/11 के आठ साल गुजर गए लेकिन 45 वर्षीय सबीरा खान को आज तक इंसाफ नहीं मिला। सबीरा अपने बड़े बेटे हामिद के साथ मुंबई के बीपीटी कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहती हैं। आतंकवादी हमले के दौरान सबीरा बुरी तरह जख्मी हो गई थीं और वो लगभग 70 फीसदी विकलांग हो गई।
#नीतीश बोले- नोटबंदी का स्वागत, पर स्टैंड में बदलाव नहीं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भी नोटबंदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कालेधन और बेनामी संपत्ति रखने वालों के खिलाफ हूं। लेकिन, हमारे स्वागत का मतलब कतई राजनैतिक स्टैंड का बदलाव नहीं है। लोगों को जो समझना है,समझते रहें। नीतीश कुमार पटना में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।