फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट की चिंताओं के बीच मोहाली में जीत का माहौल बनाएंगे ये खिलाड़ी

Fri, 25 Nov 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली और अनिल कुंबले - फोटो : twitter
शनिवार से भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच मोहाली में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया इस मैच को जीत कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। राजकोट टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत ने विशाखापट्नम टेस्ट में इंग्लैंड को 246 रनों से पटखनी दी थी।
विज्ञापन

चोट की चिंताओं के बीच मोहाली में जीत का माहौल बनाएंगे ये खिलाड़ी

2 of 9
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : The Mirror
स्टुअर्ट ब्रॉड और जफर अंसारी की चोट से जुझ रही इंग्लैंड की टीम बेन डेकेट की खराब फॉर्म से भी चिंतित हैं। इंग्लैंड के टीम प्रबंधन का कहना है कि ब्रॉड की जगह क्रिस वोक्स मैदान में उतरेंगे। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर को जगह गरेथ बैटी को टीम में शामिल किया जाएगा। साथ ही डेकेट को बाहर कर जोस बटलर को भी खिलाया जा सकता है।
विज्ञापन

चोट की चिंताओं के बीच मोहाली में जीत का माहौल बनाएंगे ये खिलाड़ी

3 of 9
टीम इंडिया - फोटो : twitter
टीम इंडिया की बात करे तो कप्तान विराट कोहली के लिए साहा की चोट भी चिंता का विषय है। हालांकि पार्थिव पटेल को उनके विकल्प के रुप में टीम में शामिल किया गया है, मगर 8 साल के बाद टेस्ट में वो कैसा खेल दिखाते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा। जानिए कौन से 11 खिलाड़ी मोहाली में जीत का माहौल बनाने मैदान पर टीम इंडिया के खेलते नजर आएंगे:

चोट की चिंताओं के बीच मोहाली में जीत का माहौल बनाएंगे ये खिलाड़ी

4 of 9
मुरली विजय - फोटो : Reuters
सलामी जोड़ी
मुरली विजय और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी में फेरबदल की संभावना न के बराबर नजर आती है। मुरली विजय ने अच्छे प्रदर्शन के दम पर टेस्ट टीम में जगह पक्की कर ली है, तो वहीं लोकेश राहुल चोट के बाद एक बार फिर अपनी लय में आना चाहेंगे। विशाखापट्नम टेस्ट में कुछ खास कमाल न कर पाने वाले राहुल को कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के भरोसे पर खरा उतरना होगा।
विज्ञापन

चोट की चिंताओं के बीच मोहाली में जीत का माहौल बनाएंगे ये खिलाड़ी

5 of 9
अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty
मध्यक्रम
सीरीज के दो मैचों में दो शतक ठोककर चेतेश्वर पुजारा ने साबित कर दिया है कि शैली और तकनीक के मामले में उनका कोई सानी नहीं। वहीं चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम अडिग है। दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर उन्होंने बता दिया कि उनकी रनों की भूख शांत नहीं होती। अंजिक्य रहाणे को एक बड़ी और बढ़िया पारी खेलने की जरूरत है, ताकि वो फॉर्म और आत्मविश्वास दोनों वापिस पा सकें।
विज्ञापन

चोट की चिंताओं के बीच मोहाली में जीत का माहौल बनाएंगे ये खिलाड़ी

6 of 9
पार्थिव पटेल - फोटो : ESPN
विकेटकीपर
चोटिल रिदिमान साहा की जगह चयनकर्ताओं ने पार्थिव पटेल पर भरोसा जताया है। मगर टेस्ट क्रिकेट में 8 साल बाद वापसी कर रहें पार्थिव को अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करना होगा। उन्हें साहा के रिक्त स्थान को भरना होगा। हालांकि लंबी जुदाई के बाद टीम में वापसी करने का दबाव उन पर जरूर होगा, मगर उन्हें बिखरने के बजाय इस मौके भुनाने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

चोट की चिंताओं के बीच मोहाली में जीत का माहौल बनाएंगे ये खिलाड़ी

7 of 9
आर अश्विन - फोटो : PTI
ऑलराउंडर
टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका निभाते आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से अश्विन ने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है। अव्वल दर्जे के इस स्पिनर ने उपयोगी और मैच जिताऊ पारियों से अपनी बल्लेबाजी की क्षमता से साबित किया है कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। अश्विन अपने खेल का मजा लेते हैं और उनसे उम्मीद होगी वो निचले क्रम की रीढ बने रहें।

चोट की चिंताओं के बीच मोहाली में जीत का माहौल बनाएंगे ये खिलाड़ी

8 of 9
आर अश्विन - फोटो : PTI
स्पिनर्स
अपने डेब्यू टेस्ट में प्रभावित करने वाले ऑफस्पिनर जयंत यादव को टीम में पक्की जगह के लिए लंबा सफर तय करना है। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन विपक्षी टीमों का खुला शिकार कर मैदान में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। हालांकि संभव है कि मोहाली की तेज पिच पर टीम प्रबंधन जयंत यादव को बाहर बिठाए क्योंकि अश्विन के रूप में एक असरदार ऑफ स्पिनर टीम में मौजूद है।
विज्ञापन

चोट की चिंताओं के बीच मोहाली में जीत का माहौल बनाएंगे ये खिलाड़ी

9 of 9
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : getty
तेज गेंदबाज
मोहाली की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मुफीद बताई जा रही है। संभव है कि टीम इंडिया इस मैच में 3 स्पिनर्स के बजाय 3 पेसर्स के साध मैदान में उतरे। मोहम्मद शमी और उमेश यादव के साथ भुवनेश्वर को मौका मिलने के संभावना है। इसी वजह से उन्होंने प्रैक्टिस में काफी पसीना बहाया। कोलकाता टेस्ट में चोटिल होने के बाद बाहर हुए भुवी की टीम में वापसी भारत के लिए अच्छा संकेत हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें