#सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- बैंकों में आया खूब पैसा, सस्ते होंगे लोन
#नोटबंदी पर हंगामे के बीच लोकसभा में सब सुनते रहे पीएम, बोले कुछ नहीं
#राहुल का आरोप, नोटबंदी एक घोटाला है, मोदी ने अपने दोस्तों को दे दी थी जानकारी
#इस सीएम के लिए बना बुलेटप्रूफ बाथरूम, महलनुमा घर में मिलेगी हाई सिक्युरिटी
#नोटबंदी: सरकार ने दी और राहत, कई चार्ज भी खत्म किए
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : demo pic
#सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- बैंकों में आया खूब पैसा, सस्ते होंगे लोन
500 और 1000 के नोट बंद करने की अपनी योजना को सफल बताते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि इसका असर अब दिखने लगा है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा कि बैंकों के बाहर लोगों की लाइन अब पहले के मुकाबले काफी कम हो रही है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Getty images
#नोटबंदी पर हंगामे के बीच लोकसभा में सब सुनते रहे पीएम, बोले कुछ नहीं
संसद के शीतकालीन सत्र में नोंटबंदी पर पीएम के भाषण के लिए विपक्ष अड़ा हुआ है। लगातार विपक्ष के हमलों के बाद सत्र के छठे दिन पीएम मोदी लोकसभा में मौजूद थे। संसद में पीएम की मौजूदगी के बाद भी विपक्ष के हमले कम नहीं हुए। दोनों सदनों में इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
4 of 6
- फोटो : ANI
#राहुल का आरोप, नोटबंदी एक घोटाला है, मोदी ने अपने दोस्तों को दे दी थी जानकारी
कांग्रेस उपाध्यक्षव राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की जानकारी पहले ही अपने दोस्तों को दे दी थी। राहुल ने कहा, ' मैं यह महसूस करता हूं कि यह निर्णय एक घोटाला है। प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा से पहले ही इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दे दी थी। हम इस मामले में वह ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) की मांग करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
#इस सीएम के लिए बना बुलेटप्रूफ बाथरूम, महलनुमा घर में मिलेगी हाई सिक्युरिटी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी बुलेटप्रूफ महंगी गाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि बुलेटप्रूफ बाथरूम के लिए चर्चा में हैं। हैदराबाद के बेगमपेट में उनका एक लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ नया महलनुमा घर बना है। इसमें चारों तरफ बुलेटप्रूफ शीशे लगे हुए हैं।
#नोटबंदी: सरकार ने दी और राहत, कई चार्ज भी खत्म किए
ग्रामीण इलाकों में नोटबंदी के बाद नकदी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि अब सहकारी बैंकों को भी नकदी बदलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सहकारी बैंकों को और कैश दिया जाएगा।