मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस टॉपर बनकर देशभर की लड़कियों की आईकॉन बनी टीना डाबी शादी करने जा रही हैं। इससे पहले की आप उनके होने वाले हमदम को लेकर अटकलों में उलझ जाएं तो हम आपकी मुश्किलें दूर किए देते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : facebook
मसूरी की लालबहादुर शास्त्री प्रशासनिक एकेडमी में ट्रेनिंग कर रही टीना अपने एक साथी से शादी करने जा रही हैं। जिनका नाम है अतहर आमिर खान।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : facebook
जी हां... वही अतहर आमिर जो आईएएस की उसी परीक्षा में सेकेंड टॉपर रहे थे जिसे टीना ने टॉप किया था।
4 of 11
- फोटो : facebook
पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों एक दूसरे की मोहब्बत में ऐसे गिरफ्तार हुए कि ट्रेनिंग पूरी होने से पहले ही एक दूसरे के सामने मोहब्बत का भी इजहार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : facebook
टीना ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर आमिर से रिश्ते की बात स्वीकार भी कर ली। हाल ही में एक अखबार के साथ बातचीत में टीना ने अपनी मोहब्बत के बारे में दिल के राज साझा किए।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : facebook
जिसमें टीना ने यह भी साफ कर दिया कि वो जल्द ही कश्मीर के रहने वाले अतहर आमिर के साथ शादी करने जा रही हैं। टीना ने बताया कि शादी की डेट तो अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन सगाई जल्द ही होने वाली है।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : facebook
खास बात ये है कि जिस दौर में लोग अपनी मोहब्बत का इजहार करने से बचते हैं और चोरी छिपे ही रिश्ते को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं उस दौर में टीना ने तमाम रूढ़ियों को तोड़कर बेबाक अंदाज में दुनिया के सामने अपनी मोहब्बत का इजहार किया।
8 of 11
- फोटो : facebook
अपने होने वाले हमदम से रिश्ते के बारे में टीना ने बताया कि "यह पहली नजर का प्यार था। उन्होंने बताया कि 11 मई की सुबह दिल्ली के नार्थ ब्लॉक में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के दफ्तर में मैं उनसे और शाम तक वो मेरे दिल के दरवाजे पर थे।"
9 of 11
teena dabi athar aamir
- फोटो : facebook
अगस्त आते आते दोनों ही एक दूसरे के दिलों में दस्तक दे चुके थे। टीना बताती हैं कि "हर रोज मैं आमिर का धन्यवाद करती हूं उनकी उपस्थिति के लिए, वह एक कमाल के व्यक्ति हैं।"
10 of 11
- फोटो : facebook
आमिर के साथ नजदीकियों को टीना ने कभी छुपाया भी नहीं उनके फेसबुक अकाउंट पर दोनों की ढेरों तस्वीरें मोहब्बत के इस किस्से को बयां करने के लिए काफी हैं। टीना कहती हैं कि "हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और बहुत खुश हैं।"
हालांकि फेसबुक पर आए कुछ बेहूदा कमेंट पर वह नाराजगी भी जताती हैं, टीना साफ कहती हैं कि "कई बार इन चीजों से हम परेशान भी होते हैं। हालांकि मेरा मानना है कि यह एक छोटी सी कीमत है लोगों की निगाह में आने की।"