संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव स्टार नहीं सपा के सुपर स्टार हैं, यह सपा रूपी सारा चमन उन्हीं का है, वे ही इसके बागवान हैं।
विज्ञापन
एशिया के सबसे बड़े जननायक
2 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे बड़े जननायक हैं, इतनी बड़ी मास फॉलोइंग किसी की नहीं है।
विज्ञापन
मुलायम स्टार नहीं सुपर स्टार हैं
3 of 5
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
गुरुवार रात लखनऊ से लौटे कैबिनेट मंत्री आजम खां ने पत्रकारों के सवाल कि नेता जी क्या चुनाव में प्रचार करेंगे? इसका जवाब देते हुए कहा कि आप चाहेंगे तो हम सब से पहले रामपुर ले आएंगे। वो इलेक्शन में निकलेंगे, रैली भी करेंगे। कनवेंसिंग करेंगे और मीटिंग भी करेंगे। वो स्टार नहीं हमारे सुपर स्टार थे। सुपर स्टार हैं और सुपर स्टार ही रहेंगे।
राष्ट्रीय नेताओं में गिना जाता है मुलायम का नाम
4 of 5
- फोटो : amar ujala
आजम ने कहा कि देखिए आज भी राष्ट्रीय नेताओं में उनका नाम गिना जाता है, नेता जी का नाम पहले नंबर पर आता है। पूरे एशिया में इतना बड़ा जन नायक कोई दूसरा नहीं है, पूरे एशिया में इतनी बड़ी मास फॉलोइंग किसी लीडर की नहीं है, जितनी मुलायम सिंह यादव की मास फॉलोइंग है।
कैबिनेट मंत्री आजम खां व शिवपाल यादव
- फोटो : amar ujala
यह सब चीजें सियासी थीं, जो हुईं। लेकिन असलियत तो यह है कि सारी बैकिंग उन्ही की है। सारा चमन उन्ही का है। वो ही असल बागवान हैं। शिवपाल के टिकट के बारे में पूछने पर कहा कि अच्छा रहेगा। कोई मन मुटाव नहीं है। सब प्यार से हो रहा है। किसी तरह की अब लिस्टों में भी विवाद नहीं है। चंद टिकटों को लेकर है, वो सुधार जाएगा।