यूपी में शामली की पालिका मार्केट में एक मेडिकल स्टोर के संचालक पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना के विरोध में व्यापारियों ने हाईवे जाम लगाकर हंगामा किया। सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा ने डीएम और कप्तान को चेतावनी दी कि दो दिन में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
firing
- फोटो : अमर उजाला
नगर की पालिका मार्केट में कमल पुत्र राजेंद्र का मेडिकल स्टोर है। कमल मंगलवार को अपने स्टोर पर बैठा हुआ था। उसी दौरान बाइक सवार चार बदमाश आए और कमल पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। व्यापारी पर फायरिंग की सूचना पर व्यापारी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
3 of 8
firing
- फोटो : अमर उजाला
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा पूरा बाजार बंद करा दिया। नगर की वर्मा मार्केट के बाहर साढे़ ग्यारह बजे जाम लगा दिया तथा धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। जाम खुलवाने पहुंचे सीओ सिटी निशांक शर्मा को भी व्यापारियों ने जमकर सुनाई।
4 of 8
firing
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा, व्यापारी नेता पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल भी धरने पर बैठ गए। व्यापारियों को समझाने पहुंचे सपा नेता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह की भी व्यापारियों ने एक नहीं सुनी। व्यापारियों ने सीधे कहा कि शामली में कानून नाम की चीज नहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
firing
- फोटो : अमर उजाला
करीब दो घंटे बाद डीएम सुजीत कुमार, एसपी विजय भूषण मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी धरने से नहीं उठे। अंत में सांसद हुकुम सिंह के द्वारा घटना के खुलासा कर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए धरना-प्रदर्शन स्थगित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, अनिल भार्गव, राकेश गुप्ता, राहुल, आशु गर्ग, विपिन, संजय गोयल, संगीत गोयल, नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 8
firing
- फोटो : अमर उजाला
रंगदारी न देने पर सोमवार को पालिका मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग की गई। इस पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों में घटना के प्रति जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया। व्यापारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं थी। इससे पूर्व भी कई घटनाएं व्यापारियों के साथ हो चुकी है।
विज्ञापन
7 of 8
firing
- फोटो : अमर उजाला
नगर के कमल मेडिकल एजेंसी संचालक कमल पर जानलेवा हमला करने के बाद हंगामा प्रदर्शन हुआ। व्यापारियों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। व्यापारी नेता अंकित गोयल ने कहा कि केमिस्ट व्यापारियों के साथ ये सातवीं घटना है। इससे पहले एक मेडिकल एजेंसी से तीन बाद तथा दूसरी मेडिकल एजेंसी से दो बाहर रंगदारी मांगी जा चुकी है। कमल के साथ यह दूसरी घटना है।
इसके अलावा शहर में आठ बड़ी चोरियां की घटनाएं हो चुक है, जिनका आज तक खुलासा नहीं हो सका। इसके अलावा लगातार बाइकों की चोरी हो रही है, जिससे हर किसी का नुकसान हो रहा है। कमाल की बात है कि पूर्व में घटित घटनाओं के बाद से एक घटना को छोड़कर किसी का भी खुलासा नहीं किया जा सका। जिसके चलते व्यापारियों में रोष व्याप्त है।