चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने तेज रफ्तार टैंकर को रुकने का इशारा किया तो उसके साथ चल रही कार से उन पर फायरिंग की गई। एआरटीओ बाल-बाल बचे। उन्होंने पीछा करके टैंकर और दो तस्करों को पकड़ लिया। टैंकर से 24 गोवंशीय पशु बरामद किए गए। इस संबंध में बिलासपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
टैंकर में भरे थे 24 पशु, पीछा किया तो पुलिस पर चलाई गोलियां
एआरटीओ (प्रवर्तन) कौशलेंद्र प्रताप बृहस्पतिवार सुबह बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जब उन्होंने एक टैंकर को रोकने की कोशिश की तो चालक ने गति बढ़ा दी।
विज्ञापन
टैंकर में भरे थे 24 पशु, पीछा किया तो पुलिस पर चलाई गोलियां
3 of 6
पकड़ा गया पशुओं से भरा टैंकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उन्होंने टैंकर का पीछा करना शुरू कर दिया। उनके साथ चल रहे दो सिपाही टैंकर पर लटक गए। इस दौरान टैंकर के साथ चल रही कार पर सवार लोगों ने एआरटीओ के वाहन पर फायर किया।
टैंकर में भरे थे 24 पशु, पीछा किया तो पुलिस पर चलाई गोलियां
4 of 6
पकड़ा गया पशुओं से भरा टैंकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टैंकर पर लटके सिपाही ने चालक को काबू में करने की कोशिश की तो उसने उसे धक्का देकर गिरा दिया जिससे वह घायल हो गया है। बाद में एआरटीओ ने पीछा करके टैंकर को रोक लिया। टैंकर पर सवार दो लोग भाग गए, लेकिन चालक पकड़ा गया। कार सवार एक व्यक्ति को भी एआरटीओ ने पकड़ लिया। अन्य लोग कार समेत भाग गए।
विज्ञापन
टैंकर में भरे थे 24 पशु, पीछा किया तो पुलिस पर चलाई गोलियां
5 of 6
पशु तस्करों के हमले में घायल सिपाही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एआरटीओ टैंकर और पकड़े लोगों के साथ बिलासपुर कोतवाली पहुंचे। टैंकर से 24 गोवंशीय पशु बरामद किए। पुलिस ने इस संबंध में एआरटीओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पकड़े गए आरोपियों में टैंकर चालक ताहिर हुसैन पुत्र नवाब निवासी मिलकखानम, रामपुर और मीरगंज बरेली निवासी बेचा पुत्र रमजानी शामिल है।
टैंकर में भरे थे 24 पशु, पीछा किया तो पुलिस पर चलाई गोलियां
6 of 6
पकड़े गए पशु तस्कर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेचा पर आरोप है कि उसने ही एआरटीओ पर तमंचे से फायर किया था। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। एआरटीओ के मुताबिक टैंकर ऊधमसिंह नगर के किच्छा की बदरुनिशां के नाम पर रजिस्टर्ड है। टैंकर सीतापुर से मिलकखानम पशु लेकर जा रहा था।