फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: किसानों के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार का यह वीडियो है फर्जी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे शेयर

सार

जानिए वायरल वीडियो का सच
क्या है पुलिस के दुर्व्यवहार के वीडियो का सच
थोड़ी सी सावधानी फर्जी खबरों से बचा सकती है
फेक न्यूज से रहें सावधान
विज्ञापन
जानिए वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना महामारी के साथ ही सोशल मीडिया पर इन दिनों फेक न्यूज की बाढ़ आ गई है। फर्जी दावों के साथ फेक न्यूज खूब वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दो पुलिसवाले खेत में काम कर रहे लोगों की पिटाई कर रहे हैं, जिसमें एक आदमी और एक महिला हैं जिसको लाठी से पिटाई करते हुए दो पुलिसवाले दिख रहे हैं। इसके साथ यह कहा जा रहा है कि ये किसान अपने खेत में काम कर रहे थे, उनके साथ पुलिस ने मारपीट और दुर्व्यवहार किया। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस वायरल पोस्ट को फर्जी पाया।
वायरल पोस्ट में दिख रही फुटेज एक कॉमेडी वीडियो फिल्म का सीन है। इसका किसी भी असली घटना से कोई ताल्लुक नहीं है। गलत डिस्क्रिप्शन के साथ इसे वायरल किया जा रहा है।  
 
दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स
दावे का आधार- एक वायरल वीडियो
क्या किया जा रहा है दावा- किसान अपने खेत में काम कर रहे थे। उनके साथ पुलिस ने मारपीट और दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

जानिए वायरल वीडियो का सच

2 of 4
जानिए वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल के चरण-
  • सबसे पहले पूरा वीडियो ध्यानपूर्वक फ्रेम दर फ्रेम देखा कि क्या दिख रहा है-
  • वायरल पोस्ट पर लिखा है कि , "किसानों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार अच्छा नहीं है। पुलिस को भी समझना चाहिए अगर किसान अपने खेतों मे काम नहीं करेगा तो अन्न कहां से मिलेगा।"
  • गूगल पर रिवर्स सर्च करके इस तस्वीर के माध्यम से इस घटना को तलाशना शुरू किया।
  • सबसे पहले वायरल वीडियो को InVID टूल में अपलोड करके कई ग्रैब निकाले। इसके बाद इनको रिवर्स इमेज में सर्च करना शुरू किया।
  • सर्च के दौरान हमें ओरिजनल वीडियो मिला जो  बिंदास फिल्म्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से ताल्लुक रखता था।
  • हमने इस फुटेज और शॉट्स को इस वीडियो से मिलाना शुरू किया, जिसमें यही फुटेज थी।
  • जिस फुटेज को गलत दावे के साथ पेश किया गया वो बिंदास फिल्म्स के वीडियो से ली गई थी।
  • वीडियो की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर है जिसमें यह साफ लिखा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है।  
  • यह वीडियो 13 अप्रैल 2020 को अपलोड किया गया था।  
  • जिसकी हेडिंग थी : #लॉक-डॉन में गेहूं काटते समय खेत में पहुंचकर पुलिस ने किया जमकर पिटाई फिर देखिए क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेक न्यूज से रहें सावधान

3 of 4
जानिए वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
  • इसके डिस्क्रिप्शन में आर्टिस्ट का नाम भी बताया गया था।
  • इस वीडियो में मेनका खान, बबुआ, मुन्ना यादव, गणेश केसरी और भोला हैं। वीडियो का निर्देशन और स्टोरी मुन्ना सिंह ने किया है।
  • वीडियो में साफतौर पर इस बात को बताया गया है कि यह एक कॉमेडी वीडियो है।
  • यह सीन कॉमेडी वीडियो से लिया गया है।

थोड़ी सी सावधानी फर्जी खबरों से बचा सकती है

4 of 4
जानिए वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल का परिणाम-

अमर उजाला ने पड़ताल में पाया कि किसानों के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार का यह वीडियो फर्जी है, जिसको फर्जी दावे के साथ वायरल किया गया है। यह एक कॉमेडी फिल्म का सीन है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। कोरोना वायरस से जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।

कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।

*Fact Check By Google Certified Fact Checker.

Apply Tools-
-Google Reverse Image Search
-InVID Tool For Video
-AMNESTY Youtube Data Viewer
-Watch Frame By Frame Tool
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next