फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Fact Check: क्या ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट्स में नहीं जा सकेंगे चीन के लोग? जानिए वायरल वीडियो का सच

रमा सोलंकी
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:49 PM IST

सार

जानिए वायरल वीडियो का सच
ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट्स में नहीं लगा है चीनी लोगों पर प्रतिबंध
वायरल पोस्ट को जांच पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ाएं
फेक न्यूज से रहें सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala

सूचना का मुख्य माध्यम सोशल मीडिया बनता जा रहा है। इसके आगे सबसे बड़ी चुनौती है फेक न्यूज का वायरल होना। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सुपरमार्केट के अंदर  एक जोड़े को स्टाफ के द्वारा बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट में चीनी लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा फर्जी  है।

असल में यह वीडियो उस समय का है जब ऑस्ट्रेलिया के एक सुपर मार्केट के अंदर बच्चों के पीने वाले फॉर्मूला मिल्क के डिब्बों की खरीदारी को लेकर आपस में दो लोगों की बहस हो गई। बात ये थी कि ऑस्ट्रेलिया के बिग डब्ल्यू सुपर मार्केट में एक व्यक्ति को सिर्फ दो ही बेबी फॉर्मूला मिल्क खरीदने की इजाजत थी, जबकि ये जोड़ा चार डिब्बे खरीद रहा था। जब ऐसा करते हुए दूसरे कस्टमर ने देखा तो इसका विरोध किया। इस बात को लेकर इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद सुपर मार्केट के स्टाफ ने इस जोड़े को बाहर निकाल दिया। अमर उजाला की पड़ताल में यह दावा बिलकुल गलत निकला।

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स
दावे का आधार- एक वायरल वीडियो
क्या किया जा रहा है दावा- ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट्स  में चीनी लोगों पर प्रतिबंध लगा है

पड़ताल के चरण

वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
जानिए क्या हो रहा है वायरल-
  • यह वायरल वीडियो 42 सेकंड का है
  • इसमें एक एशियाई जोड़े और एक अंग्रेजी जोड़े के बीच बहस होती दिखाई दे रही है
  • जिसके बाद सुपरमार्केट का स्टाफ आता है और दोनों के मध्य हस्तक्षेप करता है, बाद में इस एशियाई जोड़े को सुपर मार्केट से बाहर निकाल देता है।
  • वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है “Chinese not Allowed in Supermarkets in Australia. So it’s started.
  • जिसका हिंदी अनुवाद इस प्रकार है “चीनी लोगों को ऑस्ट्रेलिया की सुपरमार्केट में जाने की इजाजत नहीं है।”

सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यानपूर्वक देखा,
वायरल पोस्ट पर लिखा है कि, ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट्स में चीनी लोगों पर प्रतिबंध लगा है।
  • हमने सबसे पहले Invid टूल की मदद से इस वीडियो के स्क्रीन ग्रैब्स निकाले
  • फिर उन कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करना शुरू किया।
  • सर्च करने के दौरान हमारे हाथ dailymail.co.uk की एक खबर हाथ लगी, जिसमें इस बात का जिक्र था।
  • यह खबर 11 अप्रैल को प्रकाशित हुई थी।
  • खबर के मुताबिक, यह घटना मेलबर्न के एक बिग डब्ल्यू नामक स्टोर की है।

इस आर्टिकल के अनुसार, बिग डब्ल्यू स्टोर में एक जोड़े ने बेबी फॉर्मूला के चार डिब्बे ले लिए।
जब वे इनका पेमेंट करने काउंटर पर गए, तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आकर विरोध और हस्तक्षेप किया।
इसके बाद दोनों पक्षों में आपस में बहस हो गई, जिसके बाद शोर-शराबा  सुनकर सुपरमार्केट के अधिकारी आ गए और अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए इस जोड़े को बाहर जाने को कहा।

वायरल पोस्ट को जांच पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ाएं

वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
हमने इस खबर को प्रामाणिक वेबसाइट पर सर्च करना शुरू किया।
गूगल पर न्यूज सर्च करने के दौरान हमें यह खबर news.com.au पर भी मिली, जिसके मुताबिक यह साफ था कि
  • यह सारा वाकया मेलबर्न के बिग डब्लू के लिलिडेल में स्थित सुपरमार्केट का है
  • जहां ईस्टर वीकेंड का समय था और इस जोड़े को दो से अधिक फॉर्मूला मिल्क खरीदते हुए पाया गया था जबकि बिग डब्लू के स्टोर में हर सामान को खरीदने की एक सीमा थी।
  • जिसके चलते एक व्यक्ति सिर्फ 2 ही फॉर्मूला मिल्क खरीद सकता था।
  • ऐसे में जब सुपरमार्केट के स्टाफ ने इस जोड़े को 2 से अधिक फॉर्मूला मिल्क खरीदने के लिए टोका तो इस जोड़े ने लड़ना शुरू कर दिया।
  • जिसकी वजह से काउंटर पर लगी लाइन में खड़े लोगों ने इस जोड़े को फॉर्मूला मिल्क वापस रख देने के लिए बोला।
  • इस पर ये जोड़ा लोगों पर भड़क गया।
  • इसके बाद सुपरमार्केट स्टाफ ने बीच बचाव किया और इस जोड़े को तुरंत सुपरमार्केट से बाहर जाने को कहा गया।
  • और यह साफ किया कि बिग डब्लू के किसी भी स्टोर में नस्लीय भेदभाव नहीं किया जाता है। बात सिर्फ नियम तोड़ने की थी।  
  • जिसको गलत तरह से वायरल किया गया।  

फेक न्यूज से रहें सावधान

वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar ujala
इस बात की मजबूत पुष्टि के लिए पूरे इंटरनेट पर इस मामले को सर्च किया कि क्या ऐसा कुछ हुआ है और क्या ऑस्ट्रेलिया में सुपरमार्केटस में किसी विशेष नस्ल या देश के लोगों को जाने पर हाल -फिलहाल पाबंदी लगाई है। अमर उजाला को किसी भी तरह की ऐसी कोई खबर किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं मिली, जहां पर ऐसा लिखा हो कि ऑस्ट्रेलिया के किसी भी सुपरमार्केट में चीनी नागरिकों के जाने पर प्रतिबंध लगा है।

पड़ताल का परिणाम

वायरल वीडियो का सच - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस वायरल वीडियो और इसका दावा फर्जी है। इसका किसी भी असली सूचना से कोई ताल्लुक नहीं है। गलत डिस्क्रिप्शन के साथ इसे वायरल किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सुपर मार्केट में इस तरह का कोई भी प्रतिबंध नहीं लगा है।

कोरोना वायरस से जुड़ी हर फेक न्यूज और भ्रामक जानकारियों से लड़ना है। खबरों को भी झूठे तथ्यों के संक्रमण से बचाना है। अफवाहों से सावधान रहें और कुछ भी शेयर करते समय जांच पड़ताल कर लें।

कोरोना वायरस और फेक न्यूज से सावधानी ही बचाव है।

*Fact Check By Google Certified Fact Checker.

Apply Tools-
-Google Reverse Image Search
-InVID Tool For Video

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next