फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा को काला करने पर जातीय संघर्ष, एसओ समेत 20 घायल

Sat, 30 Apr 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गागलहेड़ी (सहारनपुर)
विज्ञापन
1 of 6
अंबेडकर प्रतिमा पर जातीय संघर्ष - फोटो : amar ujala bureau
सहारनपुर में गांव के बाहर लगे एक बोर्ड पर कालिख पोतने और वहां बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर काला तेल डालने पर घड़कौली गांव में शुक्रवार को बवाल हो गया। गांव के दलितों और राजपूतों में जमकर पथराव हुआ। शाम होते ही बवाल बढ़ गया और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। इस बीच भीड़ ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। इसमें एसओ फतेहपुर और कई सिपाही सहित दोनों पक्षों से 20 से ज्यादा लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
अंबेडकर प्रतिमा पर जातीय संघर्ष - फोटो : amar ujala bureau
पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर बवाल बढ़ने के बाद वहां मौजूद एसडीएम और सीओ हट गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों का हौसला टूट गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को शांत करने की कोशिश की। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को खदेड़ गांव से बाहर कर दिया। एसएसपी आरपी सिंह यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और बलपूर्वक बवाल को शांत कराया। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर, सूचना मिलने पर गागलहेड़ी चौराहे पर दलित समाज के लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 6
अंबेडकर प्रतिमा पर जातीय संघर्ष - फोटो : amar ujala bureau
थाना क्षेत्र के इस गांव में एक दलित ने अपने घर के सामने सड़क किनारे 'द ग्रेट चमार अंबेडकर ग्राम घड़कौली' लिखवा रखा है। शुक्रवार की सुबह जब लोग सो कर उठे तो देखा कि इस बोर्ड पर किसी शरारती तत्व ने कालिख पोत दी थी। इसकी खबर जैसे ही पुलिस को लगी तो उसने गांव पहुंच कर बोर्ड साफ कराया और आक्रोशित दलितों को समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट आई और दलित भी खेतों पर काम करने चले गए।

4 of 6
अंबेडकर प्रतिमा पर जातीय संघर्ष - फोटो : amar ujala bureau
इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे किसी शरारती तत्व ने गांव में स्थापित बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर काला तेल डाल दिया। दलित महिलाओें को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। खेतों से पुरुष भी आए गए। इसका आरोप गांव के राजपूतों पर लगा तो वे सामने आ गए। देखते ही देखते दोनो पक्षों में पथराव हो गया। करीब एक घंटा तक जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
अंबेडकर प्रतिमा पर जातीय संघर्ष - फोटो : amar ujala bureau
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर आपस में लड़ रहे लोगों को अलग कराया। इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक को कुछ लोगों ने दोबारा पकड़ा लिया और उसके साथ मारपीट शुरू की। वहां तैनात एसओ फतेहपुर ब्रिजेश कुशवाहा और सिपाही संजय मलिक जैसे ही भीड़ की ओर बढ़े तो खुराफातियों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंबेडकर प्रतिमा पर जातीय संघर्ष - फोटो : amar ujala bureau
पुलिस पर पथराव और लाठी-डंडों से हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इसमें एसओ फतेहपुर और सिपाही संजय मलिक को काफी चोटें आई। बाकी पुलिस टीम ने वहां से भाग अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद भीड़ ने पुलिस को खदेड़ कर गांव के बाहर कर दिया। फिर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। सूचना पर एसएसपी आरपी सिंह यादव भारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे और माहौल को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें