प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में अबकी मजदूर दिवस पर पैडल रिक्शा चालकों और नाविकों को ई-रिक्शा और ईको फ्रेंडली बोट का तोहफा देंगे। पीएम यहां डीरेका मैदान पर पैडल रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा भेंट करेंगे। वहीं अस्सी घाट पर मांझी समाज को ई बोट बांटेंगे। पीएम के आगमन को देखते हुए शहर को सजाने-संवारने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के लिए एसपीजी के साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
वाराणसी में मोदी
- फोटो : amar ujala bureau
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ई-रिक्शा की सवारी करेंगे। डीरेका इंटर कालेज के मैदान पर रिक्शा चालकों की चौपाल में पीएम न केवल चालकों और उनके परिवार के लोगों से बातचीत करेंगे बल्कि एक चौपाल से दूसरी चौपाल तक वह खुद ई-रिक्शे से ही जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम इस चौपाल में प्रतीकात्मक रूप से पांच चालकों को ई-रिक्शा बांटेंगे। बाकी लाभार्थियों को ई रिक्शा परिवहन कार्यालय से पंजीकरण के बाद दिया जाएगा। रिक्शा चालकों की चौपाल में लगभग पांच हजार लोग मौजूद रहेंगे। हालांकि इसमें एक बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं की होगी।
विज्ञापन
3 of 6
वाराणसी में मोदी
- फोटो : amar ujala bureau
पहली मई को शहर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा रणनीति का खाका खींच लिया गया है। प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा पांच स्तरीय होगा। पहला घेरा एसपीजी का होगा। फिर एनएसजी और एटीएस कमांडो होंगे। उसके बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी, पैरामिलिट्री फोर्स और अंत में पुलिस-पीएसी के जवान रहेंगे। पीएम आगमन के मद्देनजर शहर में हाई अलर्ट घोषित है। प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थलों पर निगरानी के लिए वीडियो कैमरे लगाए जा रहे हैं।
4 of 6
वाराणसी में मोदी
- फोटो : amar ujala bureau
किस कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री से किसकी मुलाकात होनी है, इसकी सूची शनिवार तक नाम और पते के साथ तैयार हो जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट को सभी कार्यक्रम स्थलों की सघन पड़ताल लगातार करने के लिए कहा है। पीएम के आगमन के मद्देनजर पूरे शहर में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने भी जाल बिछा दिया है। यहां से विदेश जाने वाली फोन कॉल्स भी इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के राडार पर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वाराणसी में मोदी
- फोटो : amar ujala bureau
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में बाबतपुर एयरपोर्ट, डीरेका परिसर, ज्ञान प्रवाह, अस्सी घाट और संकटमोचन मंदिर पर 6000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। गंगा में नेवी के गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ और बाढ़ राहत पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का ग्रैंड रिहर्सल शनिवार को होगा। इससे पहले पुलिस लाइन में सूबे के एडीजी (सुरक्षा) प्रशांत कुमार पीएम ड्यूटी में तैनात फोर्स को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अलावा 15 एसपी, 23 एएसपी, 58 डिप्टी एसपी, 40 थानेदार, 360 दरोगा, 360 हेड कांस्टेबल, 2300 कांस्टेबल, 22 महिला सब इंस्पेक्टर, 95 महिला कांस्टेबल, तीन कंपनी सीपीएमएफ, दो कंपनी आरएएफ, 17 कंपनी पीएसी, एक कंपनी बाढ़ राहत पीएसी और 500 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।