फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग में ग्यारह जलकर मरे, 8 की टूटी थी हर एक हड्डी

Tue, 07 Jun 2016 04:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
72 घंटे के इंतजार के बाद सोमवार को आपरेशन जवाहर बाग के दौरान मारे गए सभी कब्जाधारियों के उन्नीस शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया। चार डाक्टरों के पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ग्यारह लोग तो जलकर मरे हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। वहीं एक महिला समेत 8 की मौत शरीर के अंदरूनी अंगों पर लगी चोट से हुई है।
विज्ञापन

जवाहर बाग में ग्यारह जलकर मरे, 8 की टूटी थी हर एक हड्डी

2 of 5
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग को खाली कराते वक्त हुई हिंसा में एसपी सिटी और थानाध्यक्ष शहीद हो गए जबकि कई कब्जाधारियों की मौत हो गई थी। नियम है कि शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक इंतजार किया जाता है। लिहाजा पुलिस ने सभी 19 कब्जाधारियों के शवों को मोर्चरी पर रखवा दिया था। सोमवार को सभी का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

जवाहर बाग में ग्यारह जलकर मरे, 8 की टूटी थी हर एक हड्डी

3 of 5
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष समेत सभी उन्नीस शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इनमें 11 लोगों की मौत तो जलने से बताई जा रही है जबकि 8 की मौत चोट लगने से हुई। इन लोगों की चोटें भी काफी गंभीर हैं। इनके शरीर की हर हड्डी टूटी है। हाथ टूटे थे। पैरों की हड्डियां भी कई जगह से टूटी मिलीं। पसलियां भी टूटी मिली हैं। खास बात यह है कि इनमें से किसी के शरीर पर गोली का निशान नहीं है।

जवाहर बाग में ग्यारह जलकर मरे, 8 की टूटी थी हर एक हड्डी

4 of 5
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
डाक्टरों का कहना है कि चोट लगने से मौत हुई है। अब सवाल यह उठता है कि चोट कैसे लगी। इसका मतलब साफ है कि पुलिस ने गोलियां ही नहीं चलाईं बल्कि बल का प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर बाग में ग्यारह जलकर मरे, 8 की टूटी थी हर एक हड्डी

5 of 5
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
जवाहरबाग से जितने भी शव बरामद हुए थे उन सभी का अंतिम संस्कार करने से पहले डीएनए सैंपल ले लिया गया है। ताकि अगर आगे कोई पहचान के लिए आता है तो सैंपल के जरिए हकीकत सामने लाई जा सके। सीएमओ विवेक मिश्रा ने बताया कि सभी सैंपल ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें