देश भर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। लॉकडाउन के चलते ईदगाह और मस्जिदों में कुछ लोगों ने ही नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से इस बार की ईद फीकी रही, आसमान में चांद अपनी रोशनी के साथ तो जरूर चमका, लेकिन जमीन पर फैली महामारी के चलते वो ईद के त्योहार में इस बार रंग नहीं भर पाया। नमाज के दौरान लोगों ने शारीरिक दूरी के मानकों का ध्यान रखा, लेकिन कई जगहों पर लॉकडाउन के नियम तार-तार हो गए। तस्वीरों में देखिए देश ने कैसे मनाई ईद...
विज्ञापन
2 of 8
अमृतसर की एक मस्जिद में नमाज अदा की गई
- फोटो : पीटीआई
हर वर्ष ईदगाह में जहां सैकड़ों लोग ईद की नमाज अदा करने आते थे, वहीं इस बार लॉकडाउन का पालन करते हुए सिर्फ चंद लोगों ने नमाज अदा की। ईद की नमाज के लिए कहीं भी कोई भीड़ नहीं लगी।
विज्ञापन
3 of 8
ईद के दिन मस्जिद पहुंचे बच्चे
- फोटो : पीटीआई
कोरोना काल में ईद के त्योहार में वैसी धूम नहीं दिखी। देश के हर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों ने घरों में ही रहकर एक दूसरों के ईद की शुभकामनाएं दीं।
4 of 8
ईद के दिन भोपाल में लॉकडाउन के नियमों की उड़ी धज्जियां
- फोटो : पीटीआई
एक ओर जहां देशभर की मस्जिदों से कोरोना को लेकर जारी निर्देशों को पालन करने की तस्वीरे सामने आईं, वहीं दूसरी ओर भोपाल की सड़कों पर एक व्यक्ति एक दो नहीं बल्कि पांच लोगों के साथ बाइक दौड़ाते हुए नजर आया।
विज्ञापन
5 of 8
ताज-उल-मस्जिद, भोपाल
- फोटो : पीटीआई
भोपाल की ताज-उल-मस्जिद वीरान नजर आ रही है, क्योंकि कोरोना वायरस के कारण भोपाल पूरी तरह से बंद है। इसकी वजह से कुछ ही लोगों ने इस मस्जिद में ईद के दिन नमाज अदा की।
विज्ञापन
6 of 8
लोगों ने घर पर ही नमाज अदा की।
- फोटो : पीटीआई
सोमवार को ईद-उल-फितर के दिन लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन किया और घर पर ही नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
7 of 8
घर पर ही नमाज अदा करते अकीदतमंद
- फोटो : पीटीआई
इस बार की ईद खास है, क्योंकि ये कई तरह की चुनौतियां लेकर आई है, जिसका हर कोई पालन कर रहा है। लॉकडाउन की वजह से मस्जिदें बंद हैं, ऐसे में हर कोई घर पर ही नमाज पढ़ रहा है। हाथ मिलाना या गले मिलने पर भी रोक है।