फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब्त हुईं नीरव मोदी की ये लग्जरी कारें, जानिए क्या है इनकी कीमतें

Thu, 22 Feb 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
nirav modi
पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए का घोटाला करके देश से भागने वाले नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय समेत सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव के काफिले मे शामिल कारों को जब्त कर लिया है। वहीं सीबीआई उसके 27 एकड़ में बने अलीबाग स्थित फार्महाउस में छानबान कर रही है। नीरव के काफिले में रॉल्स रॉयस घोस्ट से लेकर होंडा कारें शामिल थीं। हम आपको बताते हैं कि इनकी कीमत क्या है।
विज्ञापन

2 of 6
रॉल्स रॉयस घोस्ट
रॉल्स रॉयस घोस्ट- इस कार की कीमत 5.25 से लेकर 5.65 करोड़ रुपए है। यह कार सुपर लग्जरी श्रेणी में आती है जो केवल 4.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्पीड पर पहुंच जाती है।इसमें 420 किलोवाट का हार्सपावर इंजन लगा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
मर्सिडिज बेंज
मर्सिडिज बेंज जीएल 350 सीडीआई- इस एसयूवी कार की कीमत 69 लाख रुपए है। कार का माइलेज 9.83 किलोमीटर प्रति लीटर देती है।

4 of 6
पॉर्श पनामेरा
पॉर्श पनामेरा- इस लग्जरी कार की कीमत 1.93 करोड़ से लेकर 2.5 करोड़ रुपए के बीच है। इसमें 404 से लेकर 405 हॉर्सपावर का इंजन लगा हुआ है। कार 10.75 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से माइलेज देती है।
विज्ञापन

5 of 6
टोयोटा फॉर्चूयनर
टोयोटा फॉर्च्यूनर- इस कार की कीमत 25.92 लाख रुपए है। इसमें 122 से लेकर 130 किलोवाट का हॉर्सपावर वाला इंजन लगा हुआ है। यह ऑटोमैटिक कार 10.26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टोयोटा इनोवा
टोयोटा इनोवा- इस कार की कीमत 16.28 लाख रुपए है। यह कार पेट्रोल में 10.75 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से माइलेज देती है। वहीं डीजल इंजन में यह 11.25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें