अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा के पहले चरण में सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को लेकर एयर फोर्स वन विमान सरदार वल्लभ भाई पटेल हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 11 बज कर 37 मिनट पर उतरा।
विज्ञापन
2 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : PIB Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया। पीएम मोदी सुबह ही अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की अगवानी की।
डोनाल्ड ट्रंप के विमान से बाहर आने के बाद पीएम मोदी उनसे गले मिले और मेलानिया का भी अभिवादन किया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
3 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : PIB Twitter
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया जिसके बाद दोनों साबरमती आश्रम के लिए निकल गए।
4 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
साबरमती आश्रम में पीएम मोदी ने ट्रंप और मेलानिया का स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
साबरमती आश्रम में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ने चरखा चलाया।
विज्ञापन
6 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम में विजिटर बुक में पीएम मोदी के लिए संदेश लिखा, 'मेरे महान मित्र प्रधानमंत्री मोदी... थैंक यू, वंडरफुल विजिट!'
विज्ञापन
7 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पहुंच गए हैं। नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम जल्द ही आयोजित किया जाएगा।
8 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : DD News
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम विजय रूपाणी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी उपस्थित थे।
9 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में मौजूद हैं।
10 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
11 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में बोलते हुए।
12 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
जब पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में बोलने के लिए आमंत्रित किया तो ट्रंप ने पीएम मोदी को गले लगा लिया।
13 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में लोगों की संबोधित करते हुए।
14 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में राष्ट्रगान के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप।
15 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ताजमहल के दीदार के लिए आगरा रवाना हो गए हैं।
16 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : PTI
डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए समुद्र के किनारे रेत से उनकी तस्वीर बनाई गई है।
17 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : PTI
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के स्वागत के लिए समुद्र के किनारे रेत से तस्वीर बनाई गई है।
18 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : PTI
नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के लिए समुद्र के किनारे डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की रेत से तस्वीर बनाई गई है।
19 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के औपचारिक स्वागत से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं।
20 of 21
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की अगवानी की।