फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के दौरान घबराएं नहीं, जान बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Sat, 13 Feb 2021 12:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
भूकंप एक ऐसी आपदा है, जो कहीं भी कभी आ सकता है। धरती कब अचानक हिलने लगेगी, इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे उत्तर भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। देश में दिल्ली, नोएडा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। विशेषज्ञों ने कहा है, भूकंप के झटकों को हल्के में न लें, ये एक भारी गलती हो सकती है। भूकंप से कम नुकसान हो इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आज हम आपको कुछ असरदार स्टेप्स बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप भूकंप आने पर जान बचाने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें - फोटो : सोशल मीडिया
भूकंप के झटके जैसे ही महसूस हो तुरंत आपको उस घर में से बाहर खुली जगह पर निकल जाना चाहिए। बड़ी इमारत, बिजली के खंभों और पेड़ों से ज्यादा दूरी बना लेनी चाहिए।
भूंकप आने के बाद बाहर निकलने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप ऐसी जगह पर हैं, जहां बाहर निकलने से भी कोई फायदा नहीं है तो खुद को सुरक्षित करने के लिए ऐसी जगह खोजें जहां आप बच सकते है। बेड के नीचे या टेबल के नीचे लोटकर आप खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। भूकंप के झटके महसूस होने पर पंखे, खिड़की, अलमारी और भारी सामानों से दूर रहें। इनके गिरने और कांच के टूटने से चोट लगने का ज्यादा खतरा रहता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बेड, टेबल, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे घुस जाएं और उसके निचले हिस्सों को कसकर पकड़ लें ताकि झटकों से वह खिसके नहीं। अगर आपको कोई मजबूत चीज नजर नहीं आ रही है, तो किसी मजबूत दीवार से सटकर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे सिर, हाथ आदि को किसी मजबूत चीज या मोटी किताब से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बार-बार खुलते और बंद होते दरवाजों से दूर रहें। अगर आप भूकंप आने के समय गाड़ी में हैं, तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर खुले मैदान में या सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें और स्थिति सामान्य होने का इंतजार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें