फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए फिटनेस टेस्ट में पास हुए ये खिलाड़ी, पहले फेल होने की आई थी खबर

Fri, 12 Feb 2021 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ, उनादकट और इशान किशन - फोटो : social media
बीसीसीआई के नए फिटनेस टेस्ट में ये तीन क्रिकेटर्स पास हो गए हैं। इनमें तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कॉल, जयदेव उनादकट और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का नाम शामिल हैं। बीसीसीआई के सूत्रों ने टीओआई को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
जयदेव उनादकट - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, टेस्ट पास करने के बाद उनादकट ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट कर खुशी जाहिर की है। इस तस्वीर में उनादकट के साथ इशान और कौल भी हैं। बीसीसीआई के नए '2 किमी दौड़' फिटनेस टेस्ट का आयोजन इसी हफ्ते बंगलूरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में हुआ था। इन तीनों खिलाड़ियों ने 17.1 का स्कोर हासिल कर इस टेस्ट को पास किया।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
yo yo test
इस खास फिटनेस प्रोग्राम में 2 किमी रन टेस्ट के साथ यो-यो टेस्ट भी शामिल है। इस टेस्ट में बल्लेबाज, विकेटकीपर और स्पिनर को 8 मिनट 30 सेकेंड के भीतर 2 किमी दौड़ना होता है। जबकि तेज गेंदबाज को यही दौड़ 8 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होती है। इससे पहले सिद्धार्थ, उनाकट और इशान सहित छह क्रिकेटर्स फेल हो गए थे। सभी खिलाड़ी आईपीएल के स्टार क्रिकेटर माने जाते हैं, जो अपने दम से मैच का रूख पलटने का दम रखते हैं।

4 of 5
संजू सैमसन, इशान किशन और राहुल तेवतिया - फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों की माने तो विकेटकीपर संजू सैमसन, इशान किशन, मध्यक्रम बल्लेबाज नीतिश राणा, लेग स्पिन ऑलराउंडर राहुल तेवतिया, पेसर सिद्धार्थ कॉल और जयदेव उनादकट टेस्ट में पास नहीं हो पाए थे। मगर अब सिद्धार्थ, उनाकट और इशान किशन के पास होने की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL
बता दें कि 2018 में संजू सैमसन, मोहम्मद शमी और अंबाती रायुडू यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए छोटे प्रारूप की टीम में जगह नहीं मिली थी। संजू, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय टीम के टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा थे, उन्हें मौके भी मिले, लेकिन उसे भुनाने में केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें