कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट सहयोगियों को पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। नाश्ता बैठक में डीके शिवकुमार समेत कई मंत्री मौजूद रहे। तस्वीरों में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भावुक नजर आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया, जबकि शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार
- फोटो : ANI
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बंगलूरू स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नाश्ता बैठक में साथ नजर आए। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।आइए देखते हैं कर्नाटक के दो ताकतवर नेताओं की वो तस्वीरें जो आने वाले बदलाव की कहानी लिखती दिखाई पड़ रही हैं...
विज्ञापन
2 of 6
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने एक दूसरे को लगाया गले
- फोटो : ANI
सीएमओ ने जारी की तस्वीरें
बैठक के दौरान मंत्रिमंडल सहयोगियों को पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी तस्वीरों में सिद्धारमैया भावुक नजर आ रहे डीके शिवकुमार को गले लगाते दिखाई दिए। कर्नाटक के आबकारी मंत्री आरबी तिम्मापुर ने गुरुवार को उस हाई-प्रोफाइल नाश्ता बैठक का भावुक विवरण साझा किया, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे का फैसला सुनाया।
मीडिया से बातचीत में तिम्मापुर ने कहा कि जैसे ही सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की, बैठक में मौजूद सभी मंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकांश मंत्री अपने आंसू नहीं रोक सके और फूट-फूट कर रो पड़े। मैं खुद भी भावुक हो गया था। तिम्मापुर के अनुसार, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बैठक कक्ष में पूरी तरह सन्नाटा छा गया था। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को भावुक होता देख सिद्धारमैया भी खुद को संभाल नहीं सके और भावुक हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के छुए पैर
- फोटो : Amar Ujala
सिद्धारमैया कब देंगे इस्तीफा?
कर्नाटक सरकार के मंत्री एच के पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज शाम 3 बजे इस्तीफा दे देंगे। सिद्धारमैया ने ही कहा है कि डीके शिवकुमार नए सीएम होंगे।
4 of 6
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार हुए भावुक
- फोटो : ANI
शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ?
कर्नाटक में सीएम पद को लेकर जारी सस्पेंस के बीच कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ता उमा शंकर ने मीडिया से बातचीत में बताया 'डीके शिवकुमार कल सीएम पद की शपथ लेंगे और हम बड़े पैमाने पर इसका जश्न मनाएंगे।'
विज्ञापन
5 of 6
डीके शिवकुमार के समर्थक
- फोटो : IANS
शिवकुमार के समर्थकों में दिखा उत्साह
मैसूर में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों ने विशेष पूजा और अनुष्ठान किए। समर्थकों ने गणपति मंदिर में नारियल फोड़कर डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना की।
डीके शिवकुमार ने 40 वर्षों से कांग्रेस की सेवा की- लोकेश गौड़ा
मैसूर में कर्नाटक आर्मी के जिला अध्यक्ष तेजेश लोकेश गौड़ा ने कहा कि सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार, जिन्होंने पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है, अब मुख्यमंत्री बनने का अवसर रखते हैं। हमने भगवान गणपति से प्रार्थना की कि वह एक अच्छे मुख्यमंत्री बनें।