फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बीएसएफ ने सीमा पर दो बांग्लादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार, मानवीयता के तौर पर बीजीबी को सौंपा

Sun, 23 Oct 2022 10:29 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

रहीना अख्तर ने बताया कि वह बेहतर इलाज के लिया भारत आ रही थीं। वहीं, एरिना मंडल ने बताया कि उसने भारतीय नागरिक से शादी की हुई है और वह आज अपने पति के पास भारत आ रही थी। 
विज्ञापन
1 of 3
बांग्लादेशी महिलाओं को बीजीबी को सौंपते बीएसएफ कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना के दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी मधुपुर और जीतपुर, गैर कानूनी तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया। महिलाओं को मानवीयता तथा सद्भावना के तौर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया गया। महिलाओं की पहचान रहीना अख्तर और एरिना मंडल के रूप में हुई।

बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में रहीना अख्तर ने बताया कि वह बेहतर इलाज के लिया भारत आ रही थीं। वहीं, एरिना मंडल ने बताया कि उसने भारतीय नागरिक से शादी की हुई है और वह आज अपने पति के पास भारत आ रही थी। 
विज्ञापन

वापस सौंप दिए जाते हैं निर्दोष नागरिक

2 of 3
महिला को बीजीपी को सौंपते बीएसएफ कर्मी - फोटो : अमर उजाला
68वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पकड़े गए लोगों के अपराध की गंभीरता को देखते हुए और दोनों देशों के बॉर्डर गार्डिंग फोर्स के आपसी सहयोग और सद्भवाना को बनाए रखने के लिए कुछ निर्दोष बांग्लादेशियों को सकुशल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चांदी के आभूषण किए जब्त 

3 of 3
सोना-चांदी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह से दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत, सीमा चौकी हाकिमपुर, 112 वीं वाहिनी के जवानों ने तस्करी की कोशिशों को नाकाम करते हुए 14.472 किलोग्राम चांदी के आभूषणों को जब्त किया। जब्त चांदी की अनुमानित कीमत 5,85,276 रुपए बताया जा रहा है। 

ड्यूटी पर तैनात जवानों ने एक बाइक सवार, जो गांव स्वरूपधा से हाकिमपुर की तरफ जा रहा था को रोक कर तलाशी लेने की कोशिश की तो वह बाइक छोड़ कर भाग गया। जवानों ने बाइक की तलाशी ली तो दोनों टायरों की ट्यूब से 15 पैकेट निकले जोकि भूरे रंग की टेप में लिपटे हुए थे। जब पैकेटों को खोला तो उनमें चांदी के आभूषण निकले जिसे तस्कर भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में था। जवानों ने तुरंत बाइक और आभूषणों को जब्त कर लिया। 
जब्त चांदी के आभूषणों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय टेंतुलिया को सौंप दिया गया है। 112वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा सुरक्षा बल भारत बांग्लादेश सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। खुफिया विभाग मौके से फरार तस्कर की खोजबीन कर रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें