फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: दिवाली की देशभर में धूम, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारे

Sat, 14 Nov 2020 10:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वर्ण मंदिर अमृतसर का नजारा - फोटो : ANI
भगवान श्रीराम की लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी की स्मृति में मनाया जाने वाला त्योहार दिवाली आज धूम-धाम से मनाई जा रही है। कोरोना वायरस महामारी के बावजूद देशभर में लोगों के बीच उल्लास का माहौल है। विभिन्न शहरों के प्रमुख स्थलों को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। पूरे देश में दिवाली को लेकर उत्साह देखने वाला है। यहां हम आपके लिए लाए हैं, देशभर की ऐसी तस्वीरें जिनमें दिवाली के रंग बखूबी देखे जा सकते हैं।...
विज्ञापन

2 of 5
संसद भवन का नजारा - फोटो : ANI
नई दिल्ली में देश के संसद भवन को दिवाली के मौके रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। संसद भवन के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के नजारे शानदार लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की इमारत का भव्य नजारा। - फोटो : PTI
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की इमारत को मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले दिपावली के मौके पर कुछ इस प्रकार सजाया गया था।

4 of 5
मुंबई में चोपड़ा पूजा का एक दृश्य। - फोटो : PTI
मुंबई में एक व्यवसायी राजेंद्र राठौड़ ने दीपावली के मौके पर चोपड़ा पूजा की। चोपड़ा पूजा के दौरान देवी लक्ष्मीजी की उपस्थिति में नए खाता पुस्तकों का शुभारंभ किया जाता है और अगले वित्तीय वर्ष के लिए उनसे आशीर्वाद की प्रार्थना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में रात के समय सड़कों पर धुंध छा गई। - फोटो : PTI
दिल्ली में रात के समय में सड़कों पर गुजरते वाहनों को धुंध छा जाने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें