पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और कांग्रेस खासे एक्टिव हैं। दोनों के ही अकाउंट से केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करने के नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों सवाल भी उठे थे कि आखिर राहुल गांधी के ट्वीट करता कौन है? इस सवाल का जवाब आज आप जान जाएंगे-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
रम्या
राहुल गांधी के ट्विटर पर हुए नए अवतार के पीछे दिव्या स्पंदना का हाथ है। इन्हें रम्या भी कहा जाता है। वह राजनीति में आने से पहले कन्नड़ फिल्मों में काम किया करती थीं।
विज्ञापन
3 of 10
रम्या
रम्या को इस साल मई में राहुल गांधी ने ही कांग्रेस की सोशल मीडिया युनिट का प्रमुख बनाया था। अब जानकारी मिली है कि राहुल के अकाउंट से हो रहे ट्वीट की रणनीति भी यह ही तय करती हैं।
4 of 10
रम्या
रम्या ने बताया था कि उन्होंने राज्यों के हिसाब से इंचार्ज बनाए हुए हैं जो वहां होने वाली रैलियों, सरकार की नई स्कीम, आपराधिक मामलों (महिला के खिलाफ खासकर) पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
रम्या
उन मामलों को एकत्रित करके उनको कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर कैसे रखा जाए इसकी रणनीति रम्या और उनकी टीम ही बनाती है।
विज्ञापन
6 of 10
रम्या
रम्या ने मीडिया को अबतक नहीं बताया है कि उनकी टीम में कितने लोग हैं। उन्होंने बस यह कहा कि टीम ज्यादा बड़ी नहीं है।
विज्ञापन
7 of 10
रम्या
गुजरात विधानसभा में कांग्रेस का नारा 'विकास गांडो छे गयो' काफी मशहूर हो रहा है। इसके पीछे भी रम्या और उनकी टीम का ही हाथ है।
8 of 10
रम्या
रम्या के मुताबिक, एक दिन वह अपनी टीम से बुलेट ट्रेन के बारे में Whatsapp पर बात कर रही थीं तब ही एक ने सबसे पहले यह लाइन बोली जो बाद में उन्होंने कैंपेन की तरह इस्तेमाल की।
9 of 10
रम्या
रम्या के आने के बाद ही राहुल और कांग्रेस पुराने डाटा का इस्तेमाल करके मोदी सरकार को घेरने लगी है, पहले ऐसा नहीं होता था।
अब कांग्रेस ट्विटर पर सर्वे, क्विज आदि से भी लोगों को आकर्षित करने की कोशिश करती है। हालांकि, रम्या मानती हैं कि राहुल लोगों के बीच अपने विचारों की वजह से पापुलर हो रहे हैं।