उत्तरी कोलकाता के गणेश टॉकीज के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा करीब 12 बजकर 30 मिनट पर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 14 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 15
- फोटो : pti
इस भयावह हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। ये नंबर हैं- 1070, 033-22143526/033-22535185/033-22145664, फैक्सः 033-22141378
विज्ञापन
3 of 15
- फोटो : pti
हादसे के बाद करीब 40 से 50 घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। एनडीआरएफ की दो टीमें (करीब 80 लोग) और सेना बचावकार्य में जुटी हुई हैं।
4 of 15
- फोटो : pti
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को जब निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा तो लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया।
विज्ञापन
5 of 15
- फोटो : pti
अब तक इस दुर्घटना में 14 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 78 लोगों के घायल होने की खबर है। कोलकाता के बेहद घनी आबादी वाले इलाके गनेश टॉकीज में बने इस पुल का हैदराबाद की एक कंपनी पिछले छह साल से कर रही थी।
विज्ञापन
6 of 15
- फोटो : pti
दोपहर में हुई इस घटना में कई वाहनों और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत कार्य के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
7 of 15
- फोटो : pti
पुल का निर्माण कर रही कंपनी को जैसे ही पुल के गिरने का पता चला उसके कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए।
8 of 15
- फोटो : pti
एनडीआरएफ के डीजे ओपी सिंह ने बताया कि उन्हें मरने वालों की संख्या के बारे में तो स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन पुल के 100 मीटर का हिस्सा गिरा है।
9 of 15
- फोटो : ani
इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर बचाव कार्य कर रही हैं।
10 of 15
- फोटो : ani
2.2 किलोमीट लंबे इस पुल का 100 मीटर का हिस्सा गिरा है जिसके लोहे के भरी गार्डर के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
11 of 15
- फोटो : ani
घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना चुनावी दौरा रद्द कर घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और लगातार राहत व बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं और साथ ही सभी से सहयोग की अपील की है।
12 of 15
- फोटो : ani
सेना की चार टुकड़ियां मौके पर बचाव कार्य में जुटी हैं। इस बीच सेना ने राहत कार्य में मदद के लिए दवाइयों सहित एक और एंबुलेंस को मौके पर भेजा है।
13 of 15
- फोटो : ani
राज्य सरकार ने इस घटना मे मरने वालों के लिए पांच लाख और घायलों के लिए दो लाख के मुआवजे की घोषण की है।
14 of 15
- फोटो : ani
हादसे के बाद इस पर राजनीति भी शुरु हो गई है। भाजपा ने आरोप है कि इतनी घनी आबादी वाले हिस्से में पुल का निर्माण नियमों के ही खिलाफ है।