सिंहस्थ कुंभ के आखिरी शाही स्नान के दिन शनिवार को महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 11:30 बजे तक उज्जैन में 60 लाख लोग पहुंच चुके थे। सिंहस्थ कुंभ के आखिरी शाही स्नान के दिन शनिवार को महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 11:30 बजे तक उज्जैन में 60 लाख लोग पहुंच चुके थे। भीषण गर्मी भी लोगों को उज्जैन की ओर जाने से नहीं रोक पाई। शनिवार को पूर्णिमा के दिन आखिरी शाही स्नान के साथ सिंहस्थ कुंभ का समापन हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
आखिरी शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब
2 of 5
sadhus at kumbh
अब उज्जैन में अगला सिंहस्थ कुंभ 2028 में आयोजित होगा। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुताबिक अब तक सिंहस्थ कुंभ में करीब आठ करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शनिवार को आखिरी शाही स्नान के चलते उज्जैन जाने वाले सारे मार्ग जाम रहे। चारो ओर लोगों की भीड़ नजर आती रही।
विज्ञापन
आखिरी शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब
3 of 5
shipa river
इंदौर और देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले मार्ग पर चार हजार से ज्यादा वाहन जाम में फंसे रहे। इसके चलते प्रशासन को वाहनों के प्रवेश पर रोक लगानी पड़ी। आखिरी शाही स्नान के अवसर पर शिप्रा में डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में लोग उज्जैन पहुंचने की कोशिश करते दिखे। हर ओर लोगों की भीड़ ही दिखाई दे रही थी।
आखिरी शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब
4 of 5
foreigners
शनिवार तड़के तीन बजे से शाही स्नान की शुरुआत नागा साधुओं ने की। तमाम अखाड़ों व साधुओं के स्नान का सिलसिला दोपहर 11 बजे तक चला। इसके बाद आम जनता के लिए सभी घाट खोल दिए गए।
आस्था के सैलाब के सामने भीषण गर्मी भी खुद को बेबस महसूस कर रही थी। बताया जा रहा है कि उज्जैन में अगला सिंहस्थ कुंभ नौ अप्रैल से आठ मई 2028 तक आयोजित होगा।