फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते-जाते धोनी के 'खास' अश्विन लगा गए आईपीएल में 'शतक'

Sat, 21 May 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : PTI
इसे कहते हैं कि अंत भला तो सब भला। आईपीएल में अब तक नाकाम साबित हो रहे धोनी के खास गेंदबाज अश्विन ने टूर्नामेंट के अपने अंतिम मैच में शानदार 'शतक' ही लगा दिया। हालांकि फिरकी गेंदबाज अश्विन के लिए इस बार का सत्र बहुत खास नहीं रहा लेकिन अंतिम मैच में वह वो कमाल कर गए जिसका इंतजार शुरू से ही था। 

आईपीएल-9 में अपना 14वां मैच खेलने से पहले अश्विन ने 13 मैचों में 40 ओवर डाले थे और सिर्फ 6 विकेट ही झटकने में कामयाब रहे थे, जो उनकी नाकामी को दिखाता है।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : PTI
विशाखापत्नम में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ मुकाबले में आर अश्विन जोरदार फॉर्म में दिखे और 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। लेकिन इस 4 विकेट के दम पर उनके खाते में विकेटों का शतक भी लग गया। वह किस्मत वाले रहे क्योंकि आईपीएल में विकेटों का शतक लगाने के लिए 4 विकेटों की दरकार थी और उसे हासिल कर लिया। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज हो गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : PTI
आईपीएल इतिहास में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में अश्विन ओवरऑल छठे और चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस फिरकी गेंदबाज ने 111 मैचों की 108 पारियों में 100 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अमित मिश्रा - फोटो : PTI
आर अश्विन से पहले इस मुकाम को छूने वाले अन्य गेंदबाज हरभजन सिंह (मुंबई, 118 विकेट), ड्वेन ब्रॉवो (गुजरात लायंस, 118 विकेट), पीयूष चावला (कोलकाता, 120 विकेट), अमित मिश्रा (दिल्ली, 120 विकेट) और लसिथ मलिंगा (मुंबई, 143 विकेट) हैं। इन 6 गेंदबाजों में ब्रॉवो और मलिंगा ही तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने यह कमाल किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें