गणेश विसर्जन के दौरान लोगों ने खूब उड़ाए रंग-गुलाल
- फोटो : PTI
शहर में सभी गणेश मंडलों की समन्वय समिति बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने नगर निकाय के दिशानिर्देशों के साथ सहयोग करने का वादा किया। पुणे के पांच प्रमुख मंडलों-कस्बा गणपति, तम्बादी जोगेश्वरी मंडल, गुरजी तालिम मंडल, तुलसी बाग मंडल और केसरीवाडा मंडल में श्रद्धालुओं ने झांकियां निकाली। पुणे के विभिन्न इलाकों से झांकियों के गुजरने के बाद प्रतिमाओं का यहां मुठा नदी में विसर्जन किया जाएगा।