फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जीत की 'हैट्रिक' पर आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, देखें तस्वीरें

Tue, 11 Feb 2020 07:36 PM IST
अनवर अंसारी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
जीत का जश्न मनाते हुए आप कार्यकर्ता - फोटो : PTI
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 70 में से 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर और राजेंद्र नगर सीट से राघव चड्ढा जीत गए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के लिए आप और श्री अरविंद केजरीवाल जी बधाई। दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में उन्हें बहुत शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

2 of 10
जीत का जश्न मनाते हुए आप कार्यकर्ता - फोटो : PTI
वहीं, प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने होली से पहले ही रंग गुलाल एक-दूसरे के गालों पर लगाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में आप के दफ्तरों के बाहर कार्यकर्ताओं को जश्न मनाते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 10
जीत का जश्न मनाते हुए आप कार्यकर्ता - फोटो : PTI
दिल्ली चुनाव की गिनती शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत के जादूई आंकड़े के पार हो गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल आ गया है। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में स्थित आप के स्थानीय दफ्तरों में कार्यकर्ताओं ने जमकर नाच गाना शुरू कर दिया। 

4 of 10
जीत का जश्न मनाते हुए आप कार्यकर्ता - फोटो : PTI
शाम होते-होते यह तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आप के दफ्तर के बाहर हजारों कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का मुखौटा लगाकर नारे लगाते हुए देखे जा सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने समाजिक सौहार्द का भी परिचय दिया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लपेटे हुए एकता का परिचय दिया। 
विज्ञापन

5 of 10
जीत का जश्न मनाते हुए आप कार्यकर्ता - फोटो : PTI
आप के दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर नाच गाना किया। जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने साबित किया है कि वह काम पर ही वोट देगी। 
विज्ञापन

6 of 10
गले मिलते अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : PTI
आप आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा नेता संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन

7 of 10
जीत का जश्न मनाते मनीष सिसोदिया - फोटो : PTI
पटपड़गंज विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुली जीप में बैठकर अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा किया। 

8 of 10
जीत का जश्न मनाते हुए मनीष सिसोदिया - फोटो : PTI
कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया पर फूल बरसाएं और उन्हें माला पहनाई। इस दौरान वह दोनों हाथ उठाकर जनता का अभिभावदन करते हुए भी देखे गए। 

9 of 10
जीत का जश्न मनाते हुए राघव चड्ढा - फोटो : PTI
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के युवा उम्मीदवार राघव चड्ढा ने जीत दर्ज की। राघव चड्ढा ने जीत के बाद जनता का अभिवादन करने अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

10 of 10
जीत का जश्न मनाते हुए राघव चड्ढा - फोटो : PTI
कार्यकर्ताओं ने राघव चड्ढा को कंधों पर बैठाकर घुमाया। इस दौरान राघव अपने हाथों से जीत का निशान 'वी' बनाते हुए नजर आए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें