फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: प्रचंड जीत पर केजरीवाल ने कहा- दिल्लीवालों आई लव यू,पढ़िए किसने क्या कहा

Tue, 11 Feb 2020 04:51 PM IST
प्रदीप पांडे चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Arvind Kejriwal - फोटो : ani
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत हासिल किया है। पार्टी के नेता गोपाल राय ने इस प्रचंड जीत पर कहा कि यह जीत दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगी। वहीं इस जीत पर दिल्ली की उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने नफरत की राजनीति करने की कोशिश की लेकिन दिल्ली की जनता ने ऐसी सरकार चुनी जो लोगों के लिए काम करती है। आइए जानते हैं दिल्ली में आप की जीत पर अन्य नेताओं और सेलेब्रिटीज ने क्या कहा?

विज्ञापन

2 of 8
p chidambaram - फोटो : TWITTER
पी चिदंबरम
वरिष्ट कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर आप को जीत की मुबारकबाद देते हुए कहा, 'AAP की जीत हुई, बेवकूफ बनाने तथा फेंकने वालों की हार। दिल्ली के लोग, जो भारत के सभी हिस्सों से हैं, ने BJP के ध्रुवीकरण, विभाजनकारी और खतरनाक एजेंडे को हराया है। मैं दिल्ली के लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने 2021 और 2022 में अन्य राज्यों जहां चुनाव होंगे के लिए मिसाल पेश की है।'
विज्ञापन

3 of 8
alka lamba - फोटो : TWITTER
अलका लांबा
चांदनी चौक से प्रत्याशी अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि परिणाम स्वीकार किए जा सकते हैं, पर हार नहीं फिलहाल  बता दे कि अलका लांबा पहले आप में चांदनी चौक से विधायक थी। जो कि इस  2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नया चेहरा बनकर जनता के सामने आईं   अलका का कहना है की हिन्दू मुस्लिम वोटो का ध्रुवीकरण किया गया है। अब दिल्ली की जनता को एक लंबे समय तक संघर्ष के लिए तैयार होना पड़ेगा।

4 of 8
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, उन्होंने रात दिन मेहनत की। मेरे परिवार ने भी खूब मेहनत की और आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है। केजरीवाल ने कहा, नई राजनीति देश के लिए शुभ संदेश है। दिल्ली ने नई राजनीति को जन्म दिया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि सभी दिल्लीवासियों की जीत है ये। दिल्ली ने तीसरी बार बेटे पर भरोसा जताया।
विज्ञापन

5 of 8
Raghav Chadha - फोटो : ani
राजेंदर नगर से चुनाव जीतने वाले आप के राघव चड्ढा ने कहा, 'दिल्ली के लोगों ने साबित कर दिया है कि दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त हैं। वे राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रहे हैं, वे जो काम कर रहे हैं वह देशभक्ति का निर्माण करता है। जो बीजेपी कर रही है वह देशभक्ति नहीं है।'
विज्ञापन

6 of 8
SWARA BHASKAR - फोटो : TWITTER
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने आप की जीत पर कहा, 'दिल्ली मेरी जान, फिर से प्यार हो गया तुमसे'
विज्ञापन

7 of 8
Tajinder Pal Singh Bagga - फोटो : TWITTER
भाजपा की ओर से पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के तहत आने वाली हरिनगर सीट से चुनाव लड़ने वाले तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आप की जीत पर कहा, 'क्या हार में क्या जीत में,किंचित नहीं भयभीत मैं । संघर्ष पथ पर जो भी मिला, यह भी सही वह भी सही। हरि नगर विधानसभा के सभी मतदाताओं का और सभी कार्यकर्ता मित्रों का हार्दिक धन्यवाद।'
विज्ञापन

8 of 8
मनोज तिवारी - फोटो : PTI
मनोज तिवारी
भाजपा के मनोज तिवारी ने कहा, 'दिल्ली की जनता का फैसला सिर माथे पर, केजरीवाल जी को बहुत-बहुत बधाई। दिल्ली की जनता ने कुछ सोच-समझकर ही फैसला लिया है। हमारी अपेक्षा खरी नहीं उतरी। हार की समीक्षा करेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें