फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबाही के निशान छोड़ गया 'अम्फान’, हजारों घर बर्बाद, तस्वीरों में देखें भयानक मंजर

Thu, 21 May 2020 04:59 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/भुवनेश्वर
विज्ञापन
1 of 8
अम्फान तूफान ने मचाई तबाही - फोटो : PTI/ANI
कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तबाही मचाने वाले अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण राज्य में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई। सीएम ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। तूफान में हजारों मकान नष्ट हो गए और निचले इलाकों में पानी भर गया। 
 
 

कोलकाता और अन्य प्रभावित जिलों के बड़े हिस्सों में बिजली गुल है क्योंकि वहां बिजली के खंभे उखड़ गए। तूफान से कई संचार टावरों को नुकसान पहुंचने के कारण मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
गाड़ियों पर टूट कर गिर गए पेड़ - फोटो : ANI
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जान-माल के नुकसान का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि इससे सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों तक पहुंचना अभी संभव नहीं है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अम्फान पिछले 100 वर्षों में राज्य में आया सबसे प्रचंड तूफान है।

भारी बारिश और 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ चक्रवात बुधवार को दोपहर ढाई बजे पश्चिम बंगाल के दीघा तट से टकराया जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सचिवालय से मंगलवार रात से हालात पर नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘अम्फान’ का प्रभाव ‘कोरोना वायरस से भी भीषण’ है।
विज्ञापन

3 of 8
कई इलाकों भारी पानी भर गया - फोटो : ANI
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में एक पुरुष और एक महिला के ऊपर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई। इसके अलावा हावड़ा में भी इसी प्रकार की घटना में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि करंट लगने के कारण हुगली और उत्तर 24 परगना जिलों में चार लोगों की मौत हो गई।

4 of 8
कोलकाता एयरपोर्ट का एक हिस्सा पानी में डूब गया - फोटो : ANI
अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता के रीजेंट उद्यान क्षेत्र में एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई जबकि बेहाला इलाके में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तूफान के कारण उड़कर आई किसी वस्तु के टकरा जाने से कोलकाता में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वी मिदनापुर, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों के साथ राज्य की राजधानी तूफान से सबसे अधिक प्रभावित रही।
विज्ञापन

5 of 8
लोगों को घरों से निकालकर शेल्टर होम में रखा गया है - फोटो : ANI
अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में चक्रवात के कारण भारी बारिश और तूफान आने से खपरैल वाले मकानों के ऊपरी हिस्से तेज हवाओं में उड़ गए, पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए और निचले शहरों और गांवों में पानी भर गया। कोलकाता में 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं ने कारों को पलट दिया और पेड़ एवं खंभे उखड़कर गिर जाने से कई अहम रास्ते बाधित हो गए।
विज्ञापन

6 of 8
मकानों के ऊपरी हिस्से तेज हवाओं में उड़ गए - फोटो : ANI
कोलकाता में उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना तथा पूर्वी मिदनापुर से आने वाली खबरों में कहा गया है कि खपरैल के मकानों के ऊपरी हिस्से तेज हवाओं में उड़ गए। बिजली के खंभे टूट गए या उखड़ गए। भारी बारिश के कारण कोलकाता के निचले इलाकों में सड़कों और घरों में पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
बिजली के खंभे, यातायात सिग्नल और 500 से अधिक पेड़ उखड़ गए - फोटो : पीटीआई
केएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली के खंभों, यातायात सिग्नलों के साथ 500 से अधिक पेड़ उखड़ गए। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के कारण इन जिलों में गत रात हजारों लोग बेघर हो गए। उन्होंने बताया कि राज्य और शहर में 1000 से अधिक मोबाइल टावर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। कोलकाता के निचले इलाकों में सड़कें और मकान जलमग्न हो गए। कोलकाता और राज्य के अन्य हिस्सों में कई जर्जर इमारतें ढह गईं।
विज्ञापन

8 of 8
यूनेस्कों की धरोहर में शामिल सुंदरवन डेल्टा के तटबंध चक्रवात के कारण टूट गए - फोटो : पीटीआई
यूनेस्कों की धरोहर में शामिल सुंदरवन डेल्टा के तटबंध इस चक्रवात के कारण टूट गए। राज्य के कृषि विभाग के अनुसार बर्दवान, पश्चिम मिदनापुर और हुगली जिलों में धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। एनडीआरएफ और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के दल सड़कों को साफ करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे हैं। पेड़ों के उखड़ने से बाधित हुई सड़कों को साफ करने के लिए भारी मशीनों को काम में लगाया गया है।

जिले के कई आश्रय गृहों में लोगों को भोजन के लिए धक्कामुक्की करते और कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बने सामाजिक दूरी के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए देखा गया। राज्य सरकार ने पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें