सात ट्रायल के बाद आखिरकार देश की सबसे तेज सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘गतिमान’ एक्सप्रेस पांच अप्रैल को दिल्ली-आगरा रूट पर दौड़ी। 22 सेकेंड में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन स्टेशन से गुजर गई। ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
2 of 6
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala Bureau
देश की सबसे तेज गति (160 किमी प्रति घंटा) की ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों में कौतूहल रहा। ट्रेन को देखने के लिए स्थानीय लोग भी प्लेटफार्म टिकट खरीदकर जंक्शन पर पहुंचे।
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने किया रवाना
3 of 6
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala Bureau
नई दिल्ली स्थित रेल भवन में मौजूद केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को सुबह दस बजे गतिमान एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट स्टेशन के लिए रवाना किया।
स्टेशन क्रास करने में 22 सेकेंड का समय लगा
4 of 6
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala Bureau
मथुरा जंक्शन पर 11:19 बजे फूलमालाओं से सजी गतिमान एक्सप्रेस पहुंची और करीब 22 सेकेंड में स्टेशन से गुजर गई। हालांकि, जंक्शन को पार करने के दौरान ट्रेन की गति धीमी कर दी गई थी। इसके चलते ट्रेन को स्टेशन क्रास करने में 22 सेकेंड का समय लगा।
विज्ञापन
युवाओं ने ट्रेन के साथ सेल्फी ली
5 of 6
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala Bureau
गतिमान एक्सप्रेस जैसे ही जंक्शन पर पहुंची तो वहां मौजूद युवाओं ने ट्रेन के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। कई यात्रियों और रेल अधिकारियों ने ट्रेन के स्टेशन से गुजरने के दौरान पूरी वीडियो भी बनाई।
रेलवे की ओर से गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड के चलते इसके गुजरने के दौरान ट्रैक से दूरी बनाए रखने की अपील लोगों से की गई थी। इसके लिए रेलवे ने काफी प्रचार भी किया। इसके बाद भी ट्रेन के गुजरने से दो मिनट पहले तक यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ट्रैक पार करते दिखाई दिए। कई यात्रियों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो कई महिलाएं उनसे उलझ गईं। ट्रेन गुजरने के बाद भी यही हालात रहे।