कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिला है। लगातार तीन दिन से हर रोज देश में चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 4041 नए मामले आए थे।
विज्ञापन
1 of 10
कई हस्तियां कोरोना संक्रमित हो गईं हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। लगातार तीन दिन से हर रोज देश में चार हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 4,270 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, एक दिन पहले शनिवार को 3962 केस दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 4041 नए मामले आए थे।
कई बड़े नाम भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। आइए जाते हैं पिछले 10 दिन के अंदर कौन-कौन संक्रमित हुआ?
विज्ञापन
2 of 10
सोनिया गांधी
- फोटो : अमर उजाला
1. सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, 'उन्हें हल्का बुखार है, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है। हालांकि वह 8 जून को नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग आरोपों की जांच के सिलसिले में ईडी के समक्ष पेश होंगी।'
विज्ञापन
3 of 10
प्रियंका गांधी
- फोटो : Amar Ujala
2. प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।'
प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।
4 of 10
भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : अमर उजाला
3. देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दोबारा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। फडणवीस ने बताया, वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं और होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की, जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच करा लें। इससे पहले फडणवीस अक्तूबर, 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
5 of 10
राज ठाकरे
- फोटो : ANI
4. राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज ठाकरे को पिछले मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनके कूल्हे की सर्जरी होनी थी। हालांकि, इस बीच उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ गई। जिसके बाद उनकी सर्जरी टाल दी गई।
विज्ञापन
6 of 10
डॉ. के सुधाकर
- फोटो : अमर उजाला
5. डॉ. के सुधाकर
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। डॉ. सुधाकर ने लिखा था, 'तीन लहरों से बचते-बचते आखिरकार इस बार मैं भी कोरोना संक्रमित हो गया। मुझमे हल्के लक्षण हैं। मैं फुल वैक्सीनेटेड हूं और सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं।'
विज्ञापन
7 of 10
केसी वेणुगोपाल
- फोटो : अमर उजाला
6. केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार को ही उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि वह सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।
8 of 10
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला
7. कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लेकर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था कि कोरोना से रहा नहीं गया। इससे पहले कार्तिक दूसरी लहर में कोरोना की चपेट में आए थे।
9 of 10
आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : Instagram
8. आदित्य रॉय कपूर
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनमें कोरोना के लक्षण हल्के-फुल्के ही हैं। ऐसे में वह जल्द ही ठीक हो सकते हैं। आदित्य इन दिनों अपनी फिल्म 'ओम: द बैटल विद इन' के प्रमोशन में बिजी थे। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसके ट्रेलर लॉन्च की तैयारी भी हो रही थी। लेकिन अभिनेता के कोरोना पॉजिटिव होने पर सब कुछ रुक सकता है।
9. अक्षय कुमार
पिछले दिनों अभिनेता अक्षय कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनमें हल्के लक्षण थे और वह अब ठीक भी हो गए हैं। अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म पृथ्वीराज चौहान के प्रचार में व्यस्त हैं।