भारत में कोरोनावायरस को लेकर अचानक से चिंता बढ़ती जा रही है। बीते तीन दिनों में ही कई केस सामने आ चुके हैं। देश में कोरोनवायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 29 तक पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि आम लोगों में भी इसे लेकर सतर्कता बढ़ती जा रही है। देश में स्कूल से लेकर बाजार तक में हर कोई मास्क पहनकर घूम रहा है। लोग सार्वजनिक स्थलों पर जाने के दौरान काफी सतर्कता बरत रहे हैं। दवा की दुकानों पर मास्क व हैंड सेनेटाइजर खरीदने वालों की भीड़ भी बढ़ गई है। आइए तस्वीरों में देखें कि कोरोनावायरस को लेकर देशभर में बुधवार को क्या स्थिति रही।
विज्ञापन
2 of 11
जम्मू के एक स्कूल में प्रार्थना करते छात्र
- फोटो : PTI
स्कूलों में कोरोनावायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जम्मू में प्रार्थना के दौरान छात्र मास्क पहने दिखे।
विज्ञापन
3 of 11
पटना में मास्क बांटे गए
- फोटो : PTI
इस दौरान कई राजनीतिक दल और सामाजिक कार्यकर्ता भी आगे आए हैं। बिहार की राजधानी में ऐसे ही एक संगठन ने लोगों को मास्क बांटे।
4 of 11
दवा की दुकानों पर बढ़ी भीड़
- फोटो : PTI
कोरोनावायरस के मामले अचानक से बढ़ने की वजह से दवा की दुकानों में मास्क की बिक्री काफी ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बार दवा की दुकान पर ऐसी ही भीड़ दिखी।
विज्ञापन
5 of 11
पुलिसकर्मी भी बरत रहे सतर्कता
- फोटो : PTI
प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एहतियात बरता जा रहा है। आगरा में ताज महल परिसर में पुलिसकर्मी भी मास्क पहने दिखे।
विज्ञापन
6 of 11
हैदराबाद मेट्रो में भी स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है
- फोटो : PTI
सार्वजनिक परिवहन साधनों की स्वच्छता का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। हैदराबाद मेट्रो रेल के कर्मी ट्रेन को स्वच्छ रखने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 11
बंगलूरू में रेस्त्रां में मास्क पहने कर्मचारी
- फोटो : PTI
होटल रेस्त्रां में भी खास ख्याल रखा जा रहा है। बंगलूरू रेलवे स्टेशन पर रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी मास्क पहने काम कर रहे हैं।
8 of 11
पर्यटन स्थलों पर भी खास ख्याल
- फोटो : PTI
हैदराबाद का चारमीनार घूमने आए पर्यटक भी मास्क पहने दिखाई दिए।
9 of 11
जांच के लिए अस्पतालों में लग रही लाइनें
- फोटो : PTI
अस्पतालों में जांच के लिए भी लंबी लाइनें लग रही हैं। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बहुत से लोग COVID-19 की जांच के लिए आए।
10 of 11
विशेष आयोजनों में भी लोग मास्क पहन रहे
- फोटो : PTI
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 'आहार' मेले में भी लोग सतर्कता बरतते दिखाई दिए।