देश में लॉकडाउन का आज 18वां दिन है। लॉकडाउन के चलते शहर, कस्बे और गांवों की सड़कें खाली हैं। चौराहे सुनसान नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ जगहों से लॉकडाउन के उल्लंघन की खबरें भी आईं, लेकिन ज्यादातर जगहों पर लोग इसका पालन करते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
मास्क लगाकर देश की सुरक्षा में तैनात सेना के जवान
- फोटो : PTI
लॉकडाउन के बीच जवान सीमाओं की सुरक्षा में पूरे दमखम के साथ जुटे हुए हैं। ये जवान भी कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंह पर मास्क लगाकर सीमा पर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
सड़क पर निकलने वाले लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी
- फोटो : PTI
लॉकडाउन के दौरान हर सड़क पर पुलिस का पहरा है और सिर्फ जरूरी काम से आने-जाने वालों को ही निकलने की इजाजत है।
4 of 8
घर से बाहर निकलने का कारण पूछता यातायात पुलिसकर्मी
- फोटो : PTI
पूरी पूछताछ के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है।
विज्ञापन
5 of 8
लॉकडाउन के दौरान पानी भरने के लिए जाती महिला
- फोटो : PTI
लॉकडाउन के दौरान कई जगहों पर पानी का संकट भी चल रहा है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह ये महिला कई डब्बों के साथ पानी लेने जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
महिला पुलिसकर्मी के शरीर के तापमान की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी से मुक्त रखने के लिए पुलिस मोर्चा संभाले हुए है। कोरोना वायरस के कारण कई पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो चुके हैं। इसलिए इनके स्वास्थ्य की भी नियमित जांच हो रही है।
विज्ञापन
7 of 8
ग्राहकों का इंतजार करते दुकानदार
- फोटो : PTI
लॉकडाउन के चलते देशभर में बाजार और दुकानें बंद हैं। हालांकि, चुनिंदा जगहों पर फल और सब्जियां मिल रही हैं लेकिन यहांं भी ग्राहक नदारद हैं।
लॉकडाउन के 18वें दिन देशभर के शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन में मेडिकल स्टोर और जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहीं। हालांकि, कोरोना हॉटस्पॉट वाली जगहों पर ये भी बंद हैं।