कोरोना वायरस (Covid-19) दुनिया के कई देशों के बाद अब भारत (coronavirus cases in india) में भी लोगों को भारी संख्या में संक्रमित कर रहा है। दुनियाभर में कोरोना की वजह से 42,000 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित इटली रहा है। कोरोना के कारण अब तक सबसे अधिक मौतें इटली में हुई हैं। भारत में भी इससे संक्रमित लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
सावधानी बरतते हुए भारत सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं और लोगों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी जा रही है लेकिन आम लोगों के बीच कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर कई सवाल हैं। इन्ही में से एक सवाल है क्या दांत से नाखून काटने की आदत आपको कोरोना वायरस से संक्रमित कर सकती है? आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं विशेषज्ञ।