फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब टीका लगा तो कोई मुस्कुराया.. तो किसी ने मींचीं अपनी आंखें

Sat, 16 Jan 2021 09:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
कोरोना महामारी के बीच भारत में शनिवार से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ किया। इस टीकाकरण के दौरान कई लोगों ने टीका लगाए जाने के अपने अनुभव भी साझा किए। ये ऐसा पल है जिसे हर शख्स ने अपने जीवन में पहले भी कभी ना कभी महसूस किया या जिया है।

जी हां, खासतौर पर अपने बचपन में, जब इंजेक्शन की सुई देखकर ही मानो एक डर सताने लगता था। कुछ ऐसे ही नजारे इस महाटीकाकरण के दौरान भी देखने को मिले। क्या बुजुर्ग-क्या जवान, टीका लगवाते समय कोई मुस्कुरा रहा था तो किसी ने अपनी आंखें मींच रखी थीं। आइए देखते हैं कुछ खास तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज शाम तक पूरे देश में 1,91,181 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 16,755 थी। हालांकि पहले दिन का टारगेट पूरा करने में सरकार कामयाब नहीं रही क्योंकि पहले दिन 3 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण के लिए 3,351 केंद्र बनाए गए थे। इन सेंटर पर 16,755 लोगों की ड्यूटी लगाई गई। मंत्रालय के मुताबिक टीकाकरण के बाद किसी भी तरह के दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिले।

4 of 8
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बिहार में 16 हजार 401 लोगों को टीका लगा तो वहीं दिल्ली में 3403, गुजरात में 8557 लोगों को टीका लगाया गया। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 15 हजार 975 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 
विज्ञापन

5 of 8
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
असम में पहले दिन 65 वैक्सीनेशन सेंटर, बिहार में 301, दिल्ली में 81, हरियाणा में 77, कर्नाटक में 242, महाराष्ट्र में 285, ओडिशा में 181, राजस्थान में 167, तमिलनाडु में 160, तेलंगाना में 140 और यूपी में 370 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए। 
विज्ञापन

6 of 8
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
वहीं इस बीच कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की 55 लाख खुराक की आपूर्ति के लिए सरकारी खरीद आदेश प्राप्त करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि टीकाकरण के बाद किसी भी तरह के गंभीर प्रतिकूल प्रभाव होने पर कंपनी मुआवजा देगी।
विज्ञापन

7 of 8
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
वहीं दिल्ली के एनडीएमसी के चरक पालिका अस्पताल में कोरोना वैक्सीन प्राप्त करने वाले 2 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने के बाद दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ा। उन्हें सीने में हल्के दर्द की शिकायत हुई। उन्हें एईएफआई टीम द्वारा निगरानी में रखा गया था, जब उन्हें सामान्य महसूस हुआ तो आधे घंटे के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन

8 of 8
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
पहला टीकाकरण होने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगवाना अनिवार्य होगा। दूसरा टीका लगवाने के लिए दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर पर मैसेज आएगा वैक्सीन लगवाने के लिये सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें